पेड़ पर लटका मिला युवक का शव 

Dead body of a young man found hanging on a tree
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव 
गोंदिया पेड़ पर लटका मिला युवक का शव 

डिजिटल डेस्क, गोंदिया| रामनगर थानांतर्गत सोमवार, 20 मार्च को 10 बजे के दौरान ग्राम हिवरा में स्थित शासकीय एग्रीकल्चर कॉलेज के पास वन विभाग की खुली जगह में एक पेड़ पर फांसी पर युवक का शव लटका दिखाई पड़ा। मृतक की शिनाख्त चांदनीटोला नागरा निवासी संदीप भाऊलाल चिखलोंढे (29)के तौर पर की गई है। मृतक संदीप के गले पर जख्म के निशान थे। वहीं घटनास्थल पर आस-पास खून पड़ा दिखाई दिया। प्राथमिक जांच में यह हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है। इस घटना को लेकर फरियादी पुलिस पटेल विनोद इटारू नंदेश्वर (42) की शिकायत पर रामनगर पुिलस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक बस्तवाडे कर रहे हैं।

Created On :   22 March 2023 11:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story