युवा किसान का मिला शव, कर्ज से था परेशान

Dead body of young farmer found, was troubled by debt
युवा किसान का मिला शव, कर्ज से था परेशान
गोंदिया युवा किसान का मिला शव, कर्ज से था परेशान

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। गोरेगांव पुलिस थाना अंतर्गत सिलेगांव-कटंगी मार्ग पर स्थित खेत के कुएं में सोमवार,15 नवंबर की सुबह में एक युवक का शव मिला है। जिसकी शिनाख्त सिलेगांव निवासी किसान रूपसेन भरतलाल ठाकरे (39) के तौर पर की गई है। बताया जाता है कि रूपसेन ठाकरे पर निजी फाइनेंस कंपनी का कर्ज था। जिसके कारण वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। इस बीच वह 12 नवंबर से घर से लापता होकर परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी। इस बीच सोमवार की सुबह में खेत के कुएं में उसका शव मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही गोरेगांव पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया तथा शव को पोस्टमार्टम में लिए गोरेगांव के ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया है। फिलहाल उसके मृत्यु का कारण पता नहीं चल पाया है। इस मामले में गोरेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की हंै।

Created On :   16 Nov 2021 12:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story