दुर्गा विसर्जन करने गए युवक की नदी में डूबने से मृत्यु

Death of a young man who went to perform Durga immersion due to drowning in the river
दुर्गा विसर्जन करने गए युवक की नदी में डूबने से मृत्यु
मंगरुल चवाला की घटना दुर्गा विसर्जन करने गए युवक की नदी में डूबने से मृत्यु

डिजिटल डेस्क, मंगरुल चवाला। देवी प्रतिमा का विसर्जन करने गए एक युवक की रविवार रात नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना मंगरुल के साखली नदी के तट पर हुई। मृतक का नाम मंगरुल चवाला ग्राम निवासी सुनील काशीनाथ सोनवणे (20) है। बताया जाता है कि रविवार की शाम सुनील गांव के युवकों के साथ साकली नदी पर देवी प्रतिमा का विसर्जन करने  गया था। नदी में पानी काफी रहने से पानी का जल प्रवाह काफी तेज था। दो युवक पानी में बहकर जाते दिखाई देने पर एक युवक को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया। लेकिन सुनील बहता चला गया। नागरिकों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन उसे बचाया जा नहीं सका। घटना की जानकारी मंगरुल पुलिस को मिलते ही पुलिस का दल तत्काल घटनास्थल आ पहुंचा। रात हो जाने के कारण सुनील का पता नहीं लग पाया। सोमवार को सुबह 7 बजे से खोज अभियान शुरू किया गया तो सुनिल का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है।  

डोह में डूबने से युवक की मौत

उधर धामणगांव रेलवे तहसील के अशोकनगर निवासी विशाल कडू(29) नामक मतिमंद युवक की डोह में डूबने से मृत्यु हो गई। विशाल 17 अक्टूबर की सुबह से लापता था। मतिमंद होने के कारण गांव के नागरिक उसे बालसंत डडम महाराज के रूप में पहचानते थे। सोमवार को दोपहर 4 बजे के दौरान गांव से सटकर स्थित गवहा फरकाडे रोड के पास के कैनल में विशाल का शव नागरिकों को दिखाई दिया। अशोकनगर के पुलिस पाटिल ने कुरहा पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पहुँचकर शव पोस्टमार्टम के लिए धामणगांव सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है।

बांध में मिला युवक का शव

चांदुर रेलवे तहसील के सोनगांव-शिवणी बांध में सोमवार को दोपहर 2.30 बजे के दौरान एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम धानोरा म्हाली ग्राम निवासी प्रशांत बलीराम जांभोरकर (30) है। बताया जाता है कि चांदुर रेलवे तहसील के सोनगांव में सोनगांव-शिवणी प्रकल्प चंद्रभागा नदी पर निर्मित किया गया है। इस बांध में शतप्रतिशत जलसंग्रह है। धानोरा म्हाली ग्राम निवासी प्रशांत जांभोरकर पिछले तीन दिनों से लापता था। इस युवक का शव सोमवार को दोपहर में बांध में बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही चांदुर रेलवे के थानेदार मगन मेहते अपने दल के साथ घटनास्थल आ पहंुचे। पंचनामा कर शव पोस्टमाटर्म के लिए स्थानीय ग्रामीण अस्पताल पहुंचा दिया गया। पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है।

Created On :   19 Oct 2021 6:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story