अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा तेंदुए की मृत्यु, मुंडीपार में हुआ हादसा

Death of female leopard due to collision of unknown vehicle, accident happened in Mundipar
अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा तेंदुए की मृत्यु, मुंडीपार में हुआ हादसा
डेढ़ माह में दूसरी घटना अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा तेंदुए की मृत्यु, मुंडीपार में हुआ हादसा

डिजिटल डेस्क, लाखनी / साकोली (भंडारा) राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 53 (पुराना 6) पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर में मादा तेंदुए की जगह पर मृत्यु होने की घटना बुधवार 1 मार्च को रात 11.00 बजे के दौरान मिरेगांव / फाटा (मुंडीपार) के पास घटी। मृत तेंदुआ 3 से 4 वर्ष का होने का अनुमान है। तेंदुए का पीएम कर जांभली / सड़क  के बीच रोपवाटिका में वन अधिकारियों की उपस्थिति में अंतिमसंस्कार किया गया। इस परिसर में डेढ़ माह में वाहन की टक्कर से तेंदुए की मृत्यु होने की यह दूसरी घटना है। कोका वन्यजीव अभयारण्य तथा नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प की सीमा पर वन परिक्षेत्र लाखनी के तहत सहवनक्षेत्र जांभली/सड़क में बड़े पेड़ों का व पुरातन वनक्षेत्र होने से तृणभक्षि पशुओं समेत वन्यजीवों का भी अधिवास है। इस वनक्षेत्र से राष्ट्रीय महामार्ग गुजरने से प्रतिदिन हजारों वाहनों का यहां से आवागमन होता है। 

रात्रि के समय शिकार की तलाश में ऐसे ही एक तेंदुए की महामार्ग को पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर में मृत्यु हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही सहायक वनसंरक्षक आर. पी. राठोड ने वन परिक्षेत्र अधिकारी सूरज गोखले को इससे अवगत कराया। 

घटना की जानकारी मिलते ही वन अधिकारी सह क्षेत्र सहायक उईके व वनरक्षक वंजारी घटनास्थल पर पहुंचे व तेंदुए के शव को लेकर मौका पंचनामा किया। मृत्यु का कारण जानने के लिए साकोली के पशुवैद्यकीय अधिकारी डा. सव्वाशे को सूचना दी गई। उन्होंने पोस्टमार्टम कर तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित होने की पुष्टि की। मृत तेंदुए का रोपवाटिका जांभली/सड़क में अंतिमसंस्कार किया गया। डेढ़ महीने में वाहन की टक्कर से तेंदुए की मृत्यु होने की यह दूसरी घटना है। बार-बार हो रही इन घटनाओं को रोकने के लिए वन्यजीवों के भ्रमण मार्ग पर वन विभाग ने सूचना फलक लगाना आवश्यक हो गया है।
 

Created On :   3 March 2023 1:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story