मुंबई में सभी के लिए लोकल ट्रेन शुरू करने का फैसला जल्द- मुख्यमंत्री

Decision will take soon to start local train for all in Mumbai- Chief Minister
मुंबई में सभी के लिए लोकल ट्रेन शुरू करने का फैसला जल्द- मुख्यमंत्री
मुंबई में सभी के लिए लोकल ट्रेन शुरू करने का फैसला जल्द- मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई में सभी के लिए लोकल ट्रेनों को शुरू करने का फैसला जल्द लिया जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मुंबई की लोकल ट्रेनें सभी के लिए शुरू करने के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें कोरोना संक्रमण का असर अभी खत्म नहीं होने के कारण बिना भीड़ के किस प्रकार से सभी लोगों के लिए लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू की जा सकती है इस दृष्टि से विभिन्न विकल्पों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबके लिए लोकल ट्रेनों को शुरू करने के बारे में जल्द फैसला लिया जाएगा। बैठक में राज्य के मुख्य

सचिव संजय कुमार, मुंबई मनपा के आयुक्त इकबाल सिंह चहल, आपदा प्रबंधन निदेशक अभय यावलकर, मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजीव मित्तल और पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल, मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Created On :   25 Jan 2021 9:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story