दीपांती पाल बनीं शहर  की प्रथम बाइसिकल मेयर

Deepanti pal became the first bicycle mayor of nagpur
दीपांती पाल बनीं शहर  की प्रथम बाइसिकल मेयर
दीपांती पाल बनीं शहर  की प्रथम बाइसिकल मेयर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विश्व स्तर पर साइकिलिंग को बढ़ावा देने में लगी एमस्टरडम की संस्था बीवाईसीएस की ओर से नागपुर की दीपांती पाल को शहर की प्रथम  बाइसिकल मेयर घोषित किया गया। संयुक्त राष्ट्र से समर्थित यह संस्था ऐसे लोगों को यह खिताब प्रदान करती है, जो साइकिलिंग में दक्ष होने के साथ-साथ लोगों को साइिकल चलाने के लिए प्रेरित कर सकें। 

साइकिल से प्रदूषण मुक्त करने में मदद मिलेग

दीपांती नियमित रूप से लंबी दूरी तक साइकिलिंग करने वाले समूह नागपुर रॉदेनर्स की सदस्य हैं। उन्हें दो वर्ष के लिए इस खिताब से नवाजा गया है। लाेगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करने में लगी नागपुर की संस्था स्वराज्य विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन करती है। इसी क्रम में यह भी एक पहल है।  इस अवसर पर दीपांती  ने कहा कि साइकिल हर समस्या का उपाय है। इससे शहर को प्रदूषण मुक्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यक होने पर वाहनों का उपयोग किया जाना चाहिए, पर घर के आसपास जाने के लिए साइकिल का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने शहर के नागरिकों से इस मुहिम में सहयोग का आह्वान किया।

Created On :   3 Jun 2019 7:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story