सीजर से प्रसव, प्रसूता भी कोरोना पॉजिटिव निकली, अस्पताल में हड़कंप

Delivery from Caesar, maternity also turned Corona positive, stir in hospital
 सीजर से प्रसव, प्रसूता भी कोरोना पॉजिटिव निकली, अस्पताल में हड़कंप
 सीजर से प्रसव, प्रसूता भी कोरोना पॉजिटिव निकली, अस्पताल में हड़कंप

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को 9 नए केस सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 248 तक पहुंच गई हैं। वहीं 69 मरीजों का आइसोलेशन वार्ड में उपचार जारी है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए 9 मरीजों में दो केस ऐसे है जो जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुए टेस्ट में पॉजिटिव मिले है। चार दिन पहले अस्पताल के गायनिक वार्ड में भर्ती महिला का 7 अगस्त को सीजर के जरिए प्रसव हुआ। जिसका सोमवार को स्वाव सेंपल लिया गया। प्रसूता की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। वहीं दुर्घटना में घायल होकर अस्पताल पहुंचे युवक का ऑपरेशन से पहले कोरोना टेस्ट मंगलवार को पॉजिटिव मिला है। दोनों की कांटेक्ट हिस्ट्री अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। इसके अलावा मंगलवार को संक्रमित पाए गए सात अन्य की कांटेक्ट हिस्ट्री सामने आई है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक शहर के पातालेश्वर निवासी महिला को 6 अगस्त को गायनिक वार्ड में भर्ती किया गया था। 7 अगस्त को उसका सीजर ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद उसे गायनिक के सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया था। सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर उसका स्वाव सेंपल जांच के लिए भेजा गया था। मंगलवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गायनिक वार्ड में कोरोना संक्रमित मिलने की खबर से अस्पताल में हड़कंप मच गया। महिला को गायनिक से आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराने के बाद पूरे वार्ड को सेनेटाइज किया गया।
सीधे संपर्क में आई दो डॉक्टर और स्टाफ नर्स-
सीजर के पहले महिला को लगभग दो घंटे तक लेबर रूम में रखा गया। इस दौरान दो महिला डॉक्टर व वार्ड की स्टाफ नर्स सीधे महिला के संपर्क में आई है। डॉक्टर व स्टाफ को संक्रमण का खतरा अधिक है। वहीं महिला के परिवार के सदस्यों को भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
बच्चा एसएनसीयू में है भर्ती-
सीजर के बाद महिला के बच्चे को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं ऑपरेशन के बाद महिला को गायनिक के सामान्य वार्ड में अन्य प्रसूताओं के साथ भर्ती किया गया था। मंगलवार को रिपोर्ट आने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया गया है।
पूरे वार्ड को कराया सेनेटाइज-
मंगलवार सुबह प्रसूता की रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा गायनिक वार्ड सेनेटाइज कराया गया। अस्पताल कर्मचारी लक्की लाहोरिया और संजू सारवान द्वारा गायनिक वार्ड सेनेटाइज किया गया। इसके अलावा सोमवार को एक संक्रमित मृतक का शव अस्पताल के शवगृह में रखा गया था। शवगृह को भी सेनेटाइज किया गया है।
 

Created On :   12 Aug 2020 9:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story