महिला अत्याचार के बढ़ते मामलों पर विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने की मांग 

Demand for convening special session on female atrocities
महिला अत्याचार के बढ़ते मामलों पर विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने की मांग 
महिला अत्याचार के बढ़ते मामलों पर विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने की मांग 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री तथा भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार के मद्देनजर महाराष्ट्र विधानमंडल का विशेष अधिवेशन बुलाने की मांग सरकार से की है। मुनगंटीवार ने गुरुवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। मुनगंटीवार ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं लगातार हो रही हैं। महिला अत्याचार रोकने की दृष्टि से प्रतिबंधात्मक उपाय योजना करने के लिए विधानमंडल का विशेष अधिवेशन बुलाया जाए अथवा राज्य सरकार के बजट सत्र के दौरान एक दिन महिला अत्याचार पर चर्चा के लिए आरक्षित रखा जाए।

मुनगंटीवार ने कहा कि वर्धा के हिंगणघाट में पेट्रोल डालकर महिला लेक्चरर को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। इस हमले में पीड़ित महिला नागपुर के अस्पताल में मौत से लड़ रही है। महिला अत्याचार की कई घटनाएं राज्य भर में हो रही हैं। इसके मद्देनजर पुलिस दल को और अधिक सक्षम करने की जरूरत है। महिलाओं को विशेष सुरक्षा प्रदान करने की जरूरत है। इस मुद्दों पर विधानमंडल में चर्चा होना जरूरी है। इसलिए विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए। 

दूसरी ओर विधान सभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने महिला अत्याचार की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। अमृता ने ट्वीट करके 2 महिला में 4 तेजाब से हमले की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंगणघाट की घटना की पीड़िता को फडणवीस सरकार के समय शुरू की गई मनोधैर्य योजना की सहूलियत मिलनी चाहिए। अमृता ने कहा कि राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर जल्द नियुक्ति की जाए। अमृता ने कहा कि महाविकास आघाडी सरकार के सहयोग दल अपना आपसी झगड़ा खत्म करके महिला सुरक्षा पर कठोर फैसला ले। सरकार शिवसेना प्रमुख दिवंगत बालासाहब ठाकरे के सपने को जमीन पर उतारे। 

 

Created On :   6 Feb 2020 8:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story