- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- दिल्ली के किसान आंदोलन के समर्थन...
दिल्ली के किसान आंदोलन के समर्थन में बडनेरा में रेल रोको

डिजिटल डेस्क, अमरावती। दिल्ली नेशनल किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को देशव्यापी रेल रोकाे का ऐलान किया गया। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति द्वारा किए गए इस आह्वान को प्रतिसाद देते हुए बडनेरा में रेल रोको आंदोलन किया गया। आंदोलन दौरान किसान विरोधी कृषि कानून रद्द करने की मांग की गई। आंदोलन को विविध संगठनों ने समर्थन दिया। आंदोलन के दौरान बडनेरा के जयहिंद चौक तथा रेलवे स्टेशन परिसर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रहा। इस आंदोलन दौरान अनेक कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। आंदोलन की शुरुआत जयहिंद चौंक से हुई। इस आंदोलन में महाराष्ट्र राज्य किसान सभा, अभा किसान सभा, स्वाभिमानी किसान संगठन, आम आदमी पार्टी, सत्याग्रही किसान संगठन, प्रहार किसान संगठन, आयटक, सीटू, मराठा सेवा संघ, भारतीय खेतिहर मजदूर यूनियन, जय संविधान संगठन, किसान ब्रिगेड, किसान आजादी आंदोलन, राष्ट्रीय किसान मोर्चा आदि संगठन शामिल हुए। आंदोलन की पूर्व तैयारी के लिए भाकपा कार्यालय में समन्वय समिति की बैठक हुई थी। बैठक में लिए गए निर्णय के तहत सोमवार को दिल्ली आंदोलन के समर्थनार्थ रेल रोको आंदोलन किया गया। इस आंदोलन में भाकपा के राज्यसचिव तुकाराम भस्मे, संजय मंडवधरे, सुनील मेटकर, सुनील घटाले, चंद्रकांत वडस्कर, महादेव गारपवार, देवीदस राऊत, महेश देशमुख, विजय रोडगे, नितिन गवली, प्रकाश सोनोने सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
Created On :   19 Oct 2021 6:23 PM IST