एक महीने से ज़्यादा की जद्दोज़हद के बाद हुआ विभागों का बंटवारा- अशोक को पीडब्लूडी, राऊत को ऊर्जा 

Departments were divided after more than a months struggle
एक महीने से ज़्यादा की जद्दोज़हद के बाद हुआ विभागों का बंटवारा- अशोक को पीडब्लूडी, राऊत को ऊर्जा 
एक महीने से ज़्यादा की जद्दोज़हद के बाद हुआ विभागों का बंटवारा- अशोक को पीडब्लूडी, राऊत को ऊर्जा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में पहला कैबिनेट विस्तार हुआ, जिसके बाद अब जाकर विभागों का बंटवारा हो चुका है। राजभवन के प्रवक्ता ने 5 जनवरी को जानकारी दी कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की तरफ से प्रस्तावित विभागों के आवंटन को मंजूरी दी है। क़रीब एक महीने से ज़्यादा की जद्दोज़हद के बाद फैसला हो सका कि किसो कौन सा मंत्रालय सौंपा जाए। इससे पहले कैबिनेट मंत्री जयंत पाटिल ने कहा था कि पूरे महाराष्ट्र की तरह मुझे भी विभाग बंटवारे की प्रतीक्षा है। मेरी जानकारी के अनुसार आज (शनिवार) शाम 7.30 बजे मुख्यमंत्री जी ने मत्रियों के विभागों की सूची राज्यपाल महोदय के पास भेज दी है। उम्मीद है जल्द ही एलान हो जाएगा।

खेल-सांस्कृतिक विभाग पर मान गई कांग्रेस, अशोक को पीडब्लूडी, राऊत को ऊर्जा

सोमवार को हो सकता है विभागों के बंटवारे का एलान

ठाकरे सरकार के मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के पेंच सुलझ गया है। कृषि, ग्रामीण विकास व सहकार जैसे महत्वपूर्ण विभाग के लिए अड़ी कांग्रेस आखिरकार खेल व युवा कल्याण और सांस्कृतिक विभाग तथा खारभूमि विकास जैसे विभाग लेकर मान गई है। ये तीनों विभाग शिवसेना के पास थे। विभागों के बंटवारे का एलान सोमवार तक होगा। सूत्रों के अनुसार कृषि, परिवहन, ग्रामीण विकास विभाग और सहकार जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कोई दो विभाग की मांग पर अड़ी कांग्रेस खेल-युवा कल्याण, खार भूमि विकास और सांस्कृतिक जैसे विभाग लेकर मान गई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने अनुसार कांग्रेस ने उसे दिए गए विभागों के साथ मंत्रियों की सूची मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सौंप दी है। ठाकरे सरकार के कैबिनेट मंत्री अशोक चव्हाण को सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग (पीडब्लूडी) दिया गया है जबकि डा नितिन राऊत को ऊर्जा विभाग मिला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाला साहेब थोरात राजस्व विभाग अपने पास रखने में कामयाब हुए हैं। राऊत ने कहा कि 60 साल में पहली बार दलित समाज के व्यक्ति को पीडब्लूडी जैसा विभाग मिला था। लेकिन पार्टी ने फैसला किया है वह मुझे मान्य है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ मंत्री पद की शपथ लेने वाले राऊत को पीडब्लूडी सहित आधा दर्जन विभाग सौपे गए थे।

नए विभागों की वजह से हो रही देरीः मलिक

इस बीच सरकार में शामिल राकांपा ने शनिवार को कहा कि ठाकरे सरकार कुछ नए विभाग बनाने पर विचार कर रही है, इसलिए मंत्रियों को विभागों का बंटवारे करने में समय लग रहा है। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता एवं महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि विभागों का आवंटन सोमवार को किए जाने की संभावना है। राकांपा नेता ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार नए विभागों के गठन पर विचार कर रही है, इसलिए इसमें समय लग रहा है और कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा, कि आवंटन सोमवार तक हो जाना चाहिए। सूत्रों ने बताया कि सरकार मुख्यमंत्री कार्यालय, वाणिज्य, मेट्रो परियोजनाओं के लिए नए विभाग बनाने पर विचार कर रही है। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के दो-दो सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को शपथ ली थी। इसके बाद 30 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था। 
 

मंत्रियों के विभाग बंटवारे की संभावित सूची

राष्ट्रवादी कांग्रेस 

1. उपमुख्यमंत्री अजित पवार – वित्त व नियोजन 
2. अनिल देशमुख – गृह विभाग
3. जयंत पाटील – जल संसाधन
4. छगन भुजबळ – खाद्य व आपूर्ति विभाग 
5. दिलीप वलसे- पाटील – उत्पादन शुल्क व कौशल्य विकास
6. धनंजय मुंडे – सामाजिक न्याय
7. बाळासाहेब पाटील – सहकार व विपणन
8. हसन मुश्रीफ – ग्रामीण विकास
9. डॉ. राजेंद्र शिंगणे – अन्न व औषध प्रशासन
10. राजेश टोपे – स्वास्थ्य
11. जितेंद्र आव्हाड – गृहनिर्माण
12. नवाब मलिक – अल्पसंख्याक विकास और श्रम मंत्री

कांग्रेस 

1. अशोक चव्हाण – सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी)
2. बाळासाहेब थोरात – राजस्व
3. डॉ. नितीन राऊत – उर्जा
4. विजय वड्डेटीवार – ओबीसी, खार जमिनी, मदद पुनर्वसन
5. यशोमती ठाकुर– महिला बालविकास
6. के.सी. पाडवी – आदिवासी विकास
7. अमित विलासराव देशमुख – मेडिकल शिक्षा व सांस्कृतिक कार्य मंत्री
8. वर्षा गायकवाड – स्कूली शिक्षा
9. असलम शेख – वस्त्रोद्योग, मत्स्य व्यवसाय व बंदरगाह 
10. सुनिल केदार – खेल व युवक कल्याण, दुग्धविकास- पशुसंवर्धन

शिवसेना

एकनाथ शिंदे-  नगरविकास
सुभाष देसाई - उद्योग
संजय राठोड - वनमंत्री
अनिल परब - परिवहन
उदय सामंत- उच्च तकनीकी शिक्षा 
आदित्य ठाकरे - पर्यावरण
दादा भुसे - कृषी 
गुलाबराव पाटील - जलापूर्ति
संदिपान भुमरे- रोजगार गारंटी
शंकर गडाख- जल संरक्षण


राज्य मंत्री

शंभूराज देसाई - गृह राज्यमंत्री (ग्रामीण)
अब्दुल सत्तार - राजस्व, ग्रामीण विकास
बच्चू कडू - जलसंपदा, स्कूली शिक्षा, श्रम 
सतेज पाटील - गृह राज्यमंत्री (शहर)
विश्वजित कदम - कृषि व सहकार
राजेंद्र यड्रावकर- स्वास्थ्य, सांस्कृतिक, अन्न औषध 
अदिती तटकरे - उद्योग, पर्यटन, क्रीडा राज्यमंत्री  
दत्ता भरणे - जलसंधारण, सामान्य प्रशासन
संजय बनसोडे - पर्यावरण, जलापूर्ति, पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री
प्राजक्त तनपुरे - नगर विकास, उर्जा, उच्च व तकनीकी शिक्षा

Created On :   5 Jan 2020 3:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story