आदित्य ठाकरे के लिए बहुत छोटा है उपमुख्यमंत्री पद - सांसद राऊत

Deputy Chief Minister post is very small for Aditya - MP Raut
आदित्य ठाकरे के लिए बहुत छोटा है उपमुख्यमंत्री पद - सांसद राऊत
आदित्य ठाकरे के लिए बहुत छोटा है उपमुख्यमंत्री पद - सांसद राऊत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना ने युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे को उपमख्यमंत्री पद दिए जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। बुधवार को  शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कहा कि उपमुख्यमंत्री पद आदित्य के लिए बहुत छोटा है। ठाकरे परिवार का कोई व्यक्ति उपनेता का पद नहीं स्वीकारता। ठाकरे परिवार की प्रदेश और देश की राजनीति में एक प्रतिष्ठा है। भविष्य में आदित्य महाराष्ट्र का नेतृत्व करेंगे। राऊत के इस बयान से साफ है कि शिवसेना की नजर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और भाजपा में टकराव होना तय है। राऊत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के मामले को शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मिलकर सुलझा लेंगे।

शिवसेना सांसद राऊत ने कहा भविष्य़ में करेंगे महाराष्ट्र का नेतृत्व 

इसमें भाजपा नेता व वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। राऊत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में शिवसेना के ज्यादा से ज्यादा विधायक निर्वाचित होकर आएं, इसके लिए आदित्य प्रयास कर रहे हैं। आदित्य युवा सेना प्रमुख, शिवसेना नेता और युवाओं के नेता के रूप में कई सालों से काम कर रहे हैं। आदित्य ने प्रदेश में खुद की प्रतिष्ठा और छवि बनाई है। युवाओं में लोकप्रिय हैं। नए वोटरों में आदित्य को लेकर जबरदस्त आकर्षण है। प्रदेश को नए चेहरे की जरूरत है। बाकी सभी थके और पके हुए हैं। आप थके और पके लोगों को कितनी बार देखेंगे। 

एक सवाल के जवाब में राऊत ने कहा कि शिवसेना ने लोकसभा का उपाध्यक्ष पद नहीं मांगा है। लोकसभा उपाध्यक्ष पद पर शिवसेना का अधिकार है। अब भाजपा पर निर्भर करता है कि वह किसको यह पद देना चाहती है। राऊत ने कहा कि केंद्र में शिवसेना को एक मंत्री पद मिलने से पार्टी नाराज नहीं है। राऊत ने कहा कि भाजपा के पास लोकसभा में स्पष्ट बहुमत है। इसलिए भाजपा के पास सहयोगी दलों को मंत्री पद देने के लिए कुछ सीमाएं हैं। 

 

Created On :   12 Jun 2019 3:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story