नई मुंबई में औद्योगिक पार्क स्थापित करने की मांग, समर्थन मूल्य पर तुअर खरीद की सीमा बढ़ी

Desai Demand for setting up an industrial park in New Mumbai
 नई मुंबई में औद्योगिक पार्क स्थापित करने की मांग, समर्थन मूल्य पर तुअर खरीद की सीमा बढ़ी
 नई मुंबई में औद्योगिक पार्क स्थापित करने की मांग, समर्थन मूल्य पर तुअर खरीद की सीमा बढ़ी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने बुधवार को केन्द्रीय उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात कर नई मुबंई में सुसज्जीत उद्योग पार्क स्थापित किए जाने की मांग की। राज्यमंत्री ने इसके निर्माण के लिए केन्द्र से वित्तिय सहायता प्रदान करने का भी अनुरोध किया। देसाई ने मुलाकात के बाद कहा कि राज्य सरकार की युवाओं में उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हे एक अनुकूल औद्योगिक वातावरण मिले, इसके लिए नई मुंबई में एक औद्योगिक पार्क स्थापित करने की योजना है। इस संबंध में केन्द्रीय मंत्री को प्रस्ताव पेश कर प्रस्तावित पार्क के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होने कहा कि केन्द्रीय मंत्री को यह प्रस्ताव पसंद आया और उन्होने इस पर सकारात्मक विचार करने की बात कहीं है। इसके अलावा बैठक में जीएसटी के कारण सिंधुदुर्ग जिले में काजू उत्पादकों के समक्ष आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने का भी केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया गया। इस दौरान जिले के काजू संगठन के प्रतिनिधी भी मौजूद थे।के काजू संगठन के प्रतिनिधी भी मौजूद थे।

समर्थन मूल्य पर तुअर खरीद की सीमा बढ़ी 

इधर मुंबई में राज्य सरकार ने तुअर (अरहर) की खरीद के लिए प्रति एकड़ सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है। राज्य के विपणन मंत्री सुभाष देशमुख ने बताया कि किसानों की अड़चन दूर करने के लिए हमनें यह निर्णय लिया है। राज्य के 160 केंद्रों पर 1 फरवरी से तुअर की खरीद की जा रही है। सरकार समर्थन मूल्य पर तुअर की खरीदारी कर रही है। पर इसके लिए सीमा तय की गई थी। कुल खेती का 20 फीसदी तुअर सरकार खरीदने वाली थी, यानि एक एकड़ पर 2 क्विंटल तुअर की खरीद हो रही थी। पर अब एक एकड़ खेती पर सवा पांच क्विंटल तुअर की खरीद की जाएगी। मंगलवार को हुई राज्य मंत्रीमंडल की बैठक में इस बाबत चर्चा की गई थी। देशमुख ने कहा कि इस फैसले से किसानों को निश्चित ही लाभ होगा। 

Created On :   7 Feb 2018 9:34 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story