देवेंद्र सिंह यवतमाल के जिलाधिकारी, चंद्रकांत डांगे मीरा-भायंदर मनपा के आयुक्त

Devendra Singh become District Magistrate of Yavatmal
देवेंद्र सिंह यवतमाल के जिलाधिकारी, चंद्रकांत डांगे मीरा-भायंदर मनपा के आयुक्त
देवेंद्र सिंह यवतमाल के जिलाधिकारी, चंद्रकांत डांगे मीरा-भायंदर मनपा के आयुक्त

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने 8 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। यवतमाल के नए जिलाधिकारी एम देवेंद्र सिंह होंगे। सिंह अभी तक लातूर मनपा के आयुक्त थे। साईबाबा विश्वस्त व्यवस्था शिर्डी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीएम मुगलीकर की नियुक्ति परभणी के जिलाधिकारी के तौर पर की गई है। 

नगर विकास विभाग की प्रधान सचिव मनीषा पाटणकर म्हैसकर को सामान्य प्रशासन विभाग में  प्रधान सचिव व मुख्य राजशिष्टाचार अधिकारी बनाया गया है। महाराष्ट्र राज्य चित्रपट (फिल्म) रंगभूमि व सांस्कृतिक की प्रबंध निदेशक जयश्री भोज को मुंबई मनपा में अतिरिक्त आयुक्त पद पर भेजा गया है। खाद्य व नागरिक आपूर्ति तथा ग्राहक संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव एम डी पाठक को नगर विकास-2 का प्रधान सचिव बनाया गया है।

पुणे के महाराष्ट्र राज्य वखार महामंडल के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक सचींद्र प्रताप सिंह को पशुसंवर्धन आयुक्त बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव चंद्रकांत डांगे को मीरा भाईंदर मनपा आयुक्त पद पर भेजा गया है। कल्याण-डोंबिवली मनपा के आयुक्त पद पर डॉ वी एन सूर्यवंशी की नियुक्ति की गई है।

Created On :   13 Feb 2020 9:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story