दैनिक भास्कर हिंदी: दिलीप भुजबल को राष्ट्रीय यूथ आइकॉन पुरस्कार, राज्यपाल ने कहा- सभी शहरों में लागू होगी अमृत वन योजना

January 27th, 2020

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने पुणे के राष्ट्र निर्माण युवक संघ के अध्यक्ष दिलीप भुजबल को राष्ट्रीय युथ आइकॉन पुरस्कार से सम्मानित किया। यहां के वाईएमसीए सभागार में राष्ट्रीय युथ फेडरेशन की ओर से आयोजित समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया। विशाल भुजबल पिछले दस सालों से सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत है। विभिन्न क्षेत्र जैसे सामाजिक, सहकार, कृषि में उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय युथ फेडरेशन उन्हें राष्ट्रीय युथ आइकॉन पुरस्कार-2020 पुरस्कार दिया गया।