- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- गडचिरोली में कोरची तहसील में आपदा...
गडचिरोली में कोरची तहसील में आपदा प्रभावित किसानों को मिले 5 करोड़ 52 लाख

By - Bhaskar Hindi |15 July 2021 4:26 PM IST
गडचिरोली में कोरची तहसील में आपदा प्रभावित किसानों को मिले 5 करोड़ 52 लाख
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में खरीफ फसल सीजन 2020 में गडचिरोली के कोरची तहसील में फसलों को हुए नुकसान के लिए 5 करोड़ 52 लाख 80 हजार रुपए वितरित करने को मंजूरी दी है। गुरुवार को सरकार के राजस्व विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके अनुसार खरीफ फसल 2020 में गडचिरोली के कोरची तहसील के नुकसान प्रभावित किसानों को यह मदद राशि ऑनलाइन दी जाएगी। किसानों फसलों के 33 प्रतिशत अथवा उससे अधिक नुकसान की स्थिति में अनुदान के लिए पात्र होंगे। किसानों को यह मदद राशि 2 हेक्टेयर बुवाई क्षेत्र के लिए उपलब्ध रहेगा। किसानों को सातबारा पर फसलों के पंजीयन के आधार पर मदद दी जाएगी। सरकार ने बैंकों से कहा है कि किसानों को दी जाने वाली मदद राशि में से किसी प्रकार का बकाया वसूली न किया जाए।
Created On :   15 July 2021 9:55 PM IST
Next Story