पता नहीं अब कौन उठा रहा है काशी-मथुरा का प्रश्न - मुरलीमनोहर जोशी

Do not know who is raising question of Kashi-Mathura  - Joshi
पता नहीं अब कौन उठा रहा है काशी-मथुरा का प्रश्न - मुरलीमनोहर जोशी
पता नहीं अब कौन उठा रहा है काशी-मथुरा का प्रश्न - मुरलीमनोहर जोशी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अयोध्या में मंदिर मामले के बाद काशी व मथुरा के मामलों पर प्रश्न को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरलीमनोहर जोशी ने कहा है कि इस संबंध में वे कुछ नहीं जानते हैं। जोशी ने कहा,मुझे नहीं पता है कि काशी व मथुरा के प्रश्न कौन उठा रहे हैं। रविवार को संघ मुख्यालय पहुंचे जोशी ने संवाद माध्यम से चर्चा की। इस बीच वे दत्तोपंत ठेंगणी जन्मशताब्दी प्रदर्शनी उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। संघ मुख्यालय में सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत से भी चर्चा की। अयोध्या मामले को लेकर उच्चतम न्यायालय का निर्णय आने के दूसरे दिन जोशी की संघ मुख्यालय में भेंट के मामले पर कहा जा रहा था कि संघ वरिष्ठ पदाधिकारियों से मंदिर निर्माण के अलावा अन्य विषयों पर चर्चा कर रहा है। जोशी ने कहा है कि वे नियमित तौर पर नागपुर आते रहते हैं। अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय अच्छा है।

इस निर्णय के आधार पर आगे बढ़ना चाहिए। मुस्लिम पक्ष की ओर से पुनर्विचार याचिका दर्ज कराने की तैयारी के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सबकी राय थी कि निर्णय सर्वमान्य होगा। जो निर्णय आया है वह सर्वमान्य होना चाहिए। उच्चतम न्यायालय ने यह भी कहा है कि ढांचा गिराया जाना कानून का उल्लंघन था। जोशी ने कहा कि इस मामले में उनपर मामला चल रहा है। न्यायालय का निर्णय क्या आएगा,वह नहीं जानते हैं। लिहाजा न्यायालय के निर्णय पर और अधिक कुछ नहीं कहेंगे।

Created On :   10 Nov 2019 1:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story