- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- डॉ. इंद्रबहादुर सिंह का निधन,...
डॉ. इंद्रबहादुर सिंह का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. इंद्रबहादुर सिंह का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। डॉ.सिंह का 81 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया था। डॉ. सिंह ने गीतकार नरेंद्र शर्मा पर पुस्तक लिखी, जो काफी चर्चित रही। डॉ. सिंह का जन्म 10 फरवरी 1939 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जमुनीपुर गांव में हुआ था। हाल ही में उन्हें महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
शनिवार शाम को होगी शोक सभा
डॉ. सिंह ने शिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। डॉ. सिंह अंग्रेजी के जाने-माने प्रोफेसर थे जिन्होंने दोनों भाषाओं में लेखन किया। डॉ. सिंह महाराष्ट्र हिंदी अकादमी के सदस्य रहे। रुईया हाईस्कूल से सेवानिवृत्त होने के बाद वे एसएल पोरवाल हाईस्कूल में बतौर निदेशक कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी शगुन सिंह के अलावा बेटी संध्या सिंह व दामाद अजय सिंह हैं। डॉ. सिंह मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में बरमान के नवीन विद्या भवन में अध्यापक रहे। भाजपा प्रवक्ता और सामना के पूर्व संपादक प्रेम शुक्ल, मुंबई भाजपा के महासचिव अमरजीत मिश्र आदि उनके शिष्य थे। डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार शाम विलेपार्ले के राजपुरिया सभागार में शाम 5 बजे शोकसभा का आयोजन किया गया है।
Created On :   13 Feb 2018 10:13 PM IST