- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- खूंखार भेड़िये ने 8 लोगों पर किया...
खूंखार भेड़िये ने 8 लोगों पर किया हमला, बुरी तरह घायल

डिजिटल डेस्क, अमरावती। फुबगांव में शनिवार सुबह 5 बजे उस वक्त हड़कंप मचा, जब भेड़िये ने गांववालों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अलग अलग हमलों में 8 लोगों घायल हुए। घायलों को नांदगांव खंडेश्वर के अस्पताल में भर्ती किया गया, साथ ही इस घटना की जानकारी नांदगांव खंडेश्वर पुलिस प्रशासन व वनविभाग को दी गई। वनविभाग के अधिकारी फुबगांव में दाखिल हुए और उन्होंने खूंखार भेड़िये की तलाश शुरू कर दी। गांव में पशुओं के लिए पानी की टंकी बनाई गई है। वहां भेडि़या पानी पीने के लिए आया था। उस दौरान सोयाबीन फसल निकालने के लिए चंद्रपुर से आए मजदूर अशोक कवडू चवके को भेड़िया दिखाई दिया। इससे पहले कि चवके संभलपाता भोड़ये ने हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद फुबगांव के अन्य लोगों को घायल करने की भी खबर है। हमले के दौरान गांव के कुछ लोग भेड़िये के पीछे दौड़े, लेकिन वो गांव के बाहर भाग गया।
चेहरे पर काफी वार किए
एकता स्टोन क्रशर के चौकीदारी हनुमान भोयर अपनी पत्नी कांता के साथ सुबह 7.30 बजे चाय पीने के बाद बैठे हुए थे। इस बीच अचानक खूंखार भेड़िये ने उन पर अचानक हमला कर दिया। पहले उन्हें लगा कि किसी पागल कुत्ते ने उन पर हमला किया है। जब तक वह कुछ समझ पाते भेड़िये ने हनुमान भोयर के चेहरे पर काफी वार कर दिए। इसमें वे बुरी तरह जख्मी हो गए और उनकी आंखों पर गहरे घाव हो गए। हनुमान भोयर को बचाने के चक्कर में उनकी पत्नी कांता भोयर पास पड़े पत्थरों के ढेर पर गिर गई। इस कारण उनकी कमर पर अंदरूनी गहरे घाव लगे लगे। हनुमान भोयर को अमरावती जिला सामान्य अस्पताल में आंखो के ऑपरेशन के लिए ले जाया गया।
घायलों का इलाज जारी
दोपहर बाद 12 बजे के करीब फुबगांव के समीप शिगणापुरी शिवार में शेख सलीम शेख कासम (46), संजय श्रावगी, हर्षराज पांडे खेत में काम कर रहे थे। तभी खूंखार भेड़िये ने शेख सलीम शेख कासम का पैर पकड़ा। शेख सलीम ने हिम्मत दिखाते हुए उस खूंखार भेड़िये को पकड़कर रस्सी से बांधा और वनविभाग के हवाले कर दिया। घायलों में अशोक चवके, हनुमान भोयर, वच्छलाबाई मोतीराम मुंडवाईक, संजय मुंडवाईक, सुरेश भीमराव खड़से, दीपक प्रभाकर दिवेकर, अनिल नारायण तामखाने, शेख सलीम शेख कासम शामिल हैं। बहरहाल घायलों का इलाज जारी है।
Created On :   22 Oct 2017 4:33 PM IST