टिकट कटने के डर से दे दी पूर्व कांग्रेसी विधायक की हत्या की सुपारी, FIR दर्ज

Due to the fear of being cut ticket, the contract was given for the murder of former Congress MLA
टिकट कटने के डर से दे दी पूर्व कांग्रेसी विधायक की हत्या की सुपारी, FIR दर्ज
यह कैसी सियासी ललक टिकट कटने के डर से दे दी पूर्व कांग्रेसी विधायक की हत्या की सुपारी, FIR दर्ज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आगामी मुंबई महानगर पालिका चुनावों में टिकट कटने के डर से एक व्यक्ति ने पूर्व कांग्रेसी विधायक चंद्रकांत हंडोरे की हत्या की सुपारी दे दी। शिकायत के आधार पर तिलकनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धमकाने, साजिश रचने और जान से मारने की सुपारी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हंडोरे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज की है। मामले में मुख्य आरोपी नीलेश नानचे नाम का शख्स है। दरअसल नानचे आगामी मुंबई महानगर पालिका चुनावों में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहता था। लेकिन हंडोरे के साथ उसके रिश्ते अच्छे नहीं थे। दोनों के बीच कई बार अनबन हो चुकी थी इसलिए नानचे को डर था कि पार्टी में हंडोरे के प्रभाव के चलते उसका टिकट कट सकता है। इस बात को लेकर शुक्रवार को भी हंडोरे के साथ नानचे का विवाद हुआ था इस दौरान उसने हंडोरे को जान से मारने की धमकी भी दी थी। बाद में हंडोरे को पता चला कि नानचे ने संदीप गोरे नाम के व्यक्ति को उनकी हत्या की सुपारी भी दे दी थी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत तिलकनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। सीनियर इंस्पेक्टर सुनील काले के मुताबिक मामले में आईपीसी की धारा 115, 120(बी), 506(2) के तहत धमकाने, साजिश रचने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।   

 

Created On :   9 Jan 2022 7:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story