- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग...
दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 24 से 30 अप्रैल तक।

डिजिटल डेस्क, पन्ना। कोरोना महामारी के दो वर्ष पश्चात प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वाहिनी में साहस, सुरक्षा समझदारी धैर्य व आत्मविश्वास का निर्माण हो इस हेतु दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन होने जा रहा है। वर्ग में योग, ध्यान, प्राणायाम, भजन, प्रार्थना देशभक्ति गीत, बौद्धिक व चर्चा परिवार प्रबोधन समाज राष्ट्र की भावना जागृत कर व्यक्तित्व विकास का पूरा प्रयास किया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण वर्ग 24 से 30 अप्रैल तक सरस्वती शिशु मंदिर गंगानगर गढा जबलपुर में आयोजित किया जा रहा है। तत्संबध की जानकारी देते हुए विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष विकास चौरसिया ने दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में सम्मलित होने वाले सभी शिक्षार्थी से अपील की है कि वह गणवेश, दैनिक उपयोगी सामग्री अपने साथ लेकर जायेंगे साथ ही मोबाईल व कीमती आभूषण लेकर न जावें।
Created On :   20 April 2022 7:42 PM IST