ड्यूटी के दौरान नौसेना गार्ड ने खुद को मार ली गोली, सुसाइड नोट नहीं मिला

During the duty Naval Guard shot himself with gunfire
 ड्यूटी के दौरान नौसेना गार्ड ने खुद को मार ली गोली, सुसाइड नोट नहीं मिला
 ड्यूटी के दौरान नौसेना गार्ड ने खुद को मार ली गोली, सुसाइड नोट नहीं मिला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नौसेना के एक गार्ड ने अपने पास मौजूद एसएलआर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना मानखुर्द के ट्रांबे इलाके में गुरूवार सुबह 11 बजे के करीब हुई। आत्महत्या करने वाले गार्ड का नाम केशर सिंह (56) है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया है। केशर सिंह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे। वे फिलहाल ट्रांबे स्थित नौसेना के वॉच टॉवर पर मौजूद थे। सिंह ने 15 दिन की छुट्टी ली थी और वे शुक्रवार को पंजाब जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले गुरूवार को ही उन्होंने ड्यूटी पर रहते खुद को गोली मार ली। ट्रांबे पुलिस ने मामले में एडीआर दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक केशर सिंह अक्टूबर महीने से ट्रांबे में बतौर गार्ड तैनात थे। जिस वक्त उन्होंने आत्महत्या की वे वॉचटॉवर पर अकेले थे। फिलहाल घटना स्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या आत्महत्या से पहले उन्होंने सहकर्मियों या परिवार वालों से कोई बात की थी। 
 

Created On :   10 Jan 2019 2:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story