पुलिस ने पीछा किया तो जेवर से भरा बैग छोड़ भागे लुटेरे

पुलिस ने पीछा किया तो जेवर से भरा बैग छोड़ भागे लुटेरे
पुलिस ने पीछा किया तो जेवर से भरा बैग छोड़ भागे लुटेरे
पुलिस ने पीछा किया तो जेवर से भरा बैग छोड़ भागे लुटेरे

डिजिटल डेस्क, अमरावती। पुलिस को रात के समय गश्त के दौरान न्यू प्रभात कालोनी स्थित रेणुका ज्वेलर्स का शटर टूटा हुआ नजर आया। उसी वक्त पुलिस ने संबंधित थाने के कर्मचारियों को जानकारी दी। यह सुनते ही थाने के कर्मियों ने इलाके में छानबीन शुरू की। उस समय चार युवक अंधेरे में भागते नजर आए। यह देखते ही पुलिस ने चारों का पीछा किया। किंतु चारों आरोपियों ने पुलिस पर पथराव किया। फिर भी पुलिस ने होटल हरियाली तक पीछा किया। आखिर आरोपी लुटे हुए सोने की बैग होटल हरियाली के पीछे छोड़कर नौ-दो-ग्यारह हो गए। तुरंत पुलिस ने सोने के आभूषणो से भरी बैग ली।

बढ़ती चोरियों की घटनाओं को लेकर पुलिस ने बढ़ाई गश्त
बताया जाता है कि शहर में बढ़ती चोरियों की घटनाओं को देखते पुलिस आयुक्त दत्तात्रय मंडलिक ने दिन-रात पुलिस की कड़ी गश्त लगा दी। रात के समय भी संबंधित पुलिस थाने के कर्मी अपनी-अपनी हद में गश्त लगाते है। इसके अलावा चार्ली कमांडो भी पूरे परिसर में गश्त लगाते है। शुक्रवार की रात राजापेठ थाने के चार्ली कमांडो जब न्यू प्रभात कालोनी परिसर में गश्त लगा रहे थे, उस समय रेणुका ज्वेलर्स दुकान का शटर उन्हें पूरी तरह टूटा दिखाई दिया। चोरी का संदेह होने से चार्ली कमांडो ने राजापेठ पुलिस थाने के साथ अन्य अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही पीएसआई मुले और उनके कर्मी तुरंत न्यू प्रभात कालोनी पहुंचे और पैदल पेट्रोलिंग शुरू की। उन्हें एक गली में चार युवक दौड़ते नजर आए। यह देखते ही पीएसआई मुले व उनके कर्मियों ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन आरोपियों ने बड़े पैमाने पर पुलिस पर पथराव किया। बावजूद भी पुलिस ने हार न मानते हुए चारों आरोपियों का रेलवे पटरी तक पीछा किया। वहां से चारों आरोपी होटल हरियाली के पीछे अंधेरे में छिप गए।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची
पुलिस भी अपने दलबल के साथ होटल हरियाली के पीछे पहुंच गयी। पुलिस के दल को देखते ही आरोपियों ने सोने के आभूषणों की बैग फेंक कर अंधेरे मेें गायब हो गए। तुरंत पुलिस ने आभूषण से भरी बैग जब्त कर पुलिस थाना पहुंचे और एक दल आरोपियों की तलाश में आकोली रेलवे स्टेशन, बडनेरा रेलवे स्टेशन व अन्य जगहों पर रवाना हुआ। पुलिस ने बैग खोलकर देखा तो उसमें साड़े तीन किलो चांदी के जेवरात व 103 ग्राम सोने के आभूषण ऐसा कुल 5 लाख का माल चोर उड़ा ले गए थे। पुलिस की तत्परता यह सारा माल तुरंत जब्त किया गया। इस मामले में पुलिस ने रेणुका ज्वेलर्स के संचालक विनोद भाऊराव गुहे (फारेस्ट कालोनी) की शिकायत पर अज्ञात चार आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

तो लाखों रुपयों का सोना चोर उड़ा ले जाते...
गौरतलब है कि पुलिस की रोजाना हो रही गश्त के चलते शहर में किसी तरह की चोरी की घटना सामने नहीं आयी है। इस बात का ताजा उदाहरण यह घटना है। अगर शुक्रवार की रात पुलिस सही समय पर गश्त नहीं लगाती, तो लाखों रुपयों का सोना चोर उड़ा ले जाते। इस मामले में पुलिस कई घुमंतुओं की तलाश में लगी है। इस कार्रवाई में पीआई किशोर सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में पीएसआई मुले, फिरोज खान, सतीश देशमुख, दिनेश नांदे, दिनेश भिसे, राजेश गोरले, रुपेश भटकर, प्रदीप लोणारे, दीपक श्रीवास शामिल हैं।

Created On :   4 Feb 2018 4:18 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story