तो… अजनी से चलेगी दुरंतो एक्सप्रेस, नागपुर स्टेशन का होगा लोड कम

Duronto exp will run from Ajni,load of nagpur station will reduce
तो… अजनी से चलेगी दुरंतो एक्सप्रेस, नागपुर स्टेशन का होगा लोड कम
तो… अजनी से चलेगी दुरंतो एक्सप्रेस, नागपुर स्टेशन का होगा लोड कम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अजनी रेलवे स्टेशन के लिए हाल ही बजट में 8 करोड़ की राशि मंजूर हुई है। इस स्टेशन को सेटेलाइट टर्मिनल स्टेशन बनाने का उद्देश्य है। इन दिनों स्टेशन को हाईटेक बनाने की कवायदें भी शुरू हो गई है। अहम बात यह है, कि नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस आने वाले समय में अजनी से ही चलेगी। हालांकि अभी तक इस पर निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन अधिकारियों की मानें तो नागपुर स्टेशन का उपस्टेशन बनाने के लिए अजनी से दुरंतो एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। 

नागपुर शहर में मध्य रेलवे नागपुर मंडल के दो मुख्य स्टेशन हैं। जिसमें एक नागपुर व दूसरा अजनी रेलवे स्टेशन है। नागपुर स्टेशन की वर्तमान स्थिति को देखें तो यहां रोजाना 125 एक्सप्रेस व पैसेंजर गाड़ियां चलती हैं। जिससे यात्रियों की संख्या हजारों की संख्या में रहती है। वहीं 200 से ज्यादा मालगाड़ियां भी यहीं से होकर दिल्ली, मुंबई व हावड़ा की ओर रूख करती हैं। ऐसे में पटरियों पर हमेशा व्यस्तता बनी रहती है। नागपुर मंडल की गाड़ियों की बात करें तो करीब 15 से ज्यादा गाड़ियों का यहां से संचालन किया जाता है।

वर्तमान स्थिति में यात्री व गाड़ियों का बढ़ते लोड के कारण नागपुर जैसे अति व्यस्त स्टेशनों के नजदीक के छोटे स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन बनाने की घोषणा हुई है। ऐसे में नागपुर स्टेशन के लिए अजनी स्टेशन को चुना गया है। जिसमें विकास कार्य कर यह स्टेशन टर्मिनल स्टेशन बनाया जाएगा। हाल ही के बजट में इसे 8 करोड़ रुपए भी मंजूर हुए हैं। जिसके बाद इसका विकास प्रारंभ हुआ है, जिसमें प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाई जा रही है। वहीं यार्ड की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। आरपीएफ थाना भी परिसर में बनाने की दिशा में काम शुरू है। सबसे बड़ा बदलाव यानी नागपुर स्टेशन से चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस को यहीं से चलाया जाना होगा। अधिकृत सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अजनी स्टेशन के स्टाफ को भी इसके बारे में जानकारी दी गई है। ऐसे में जल्दी अजनी से नागपुर-मुंबई-नागपुर दुरंतो चलने की अपेक्षा करना सही रहेगा।

बढ़ रहा अजनी का महत्व 
घोषणा के बाद नागपुर केवल 3 किमी दूरी पर रहने से अजनी को 41 करोड़ रुपए से संवारा जाएगा।। ऐसे में धीरे-धीरे अजनी स्टेशन विकास की ओर बढ़ रहा है। इससे स्टेशन पर जिम्मेदारियां भी बढ़ रही है। हाल ही में यहां से अजनी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस की शुरूआत की गई है। इससे पहले यहां से कुल 9 गाड़ियां चलाई जाती हैं। इसके अलावा नागपुर से आने व जाने वाली लगभग 20 गाड़ियां यहां रूकती हैं। ऐसे में नागपुर दुरंतो के चलने पर अजनी का महत्व भी बढ़ेगा।
 

Created On :   18 Feb 2019 8:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story