ईडी की कार्रवाई : विजय माल्या की फ्रांस स्थित 14 करोड़ की संपत्ति जब्त     

ED action : Vijay Mallyas 14 crore property in France seized
ईडी की कार्रवाई : विजय माल्या की फ्रांस स्थित 14 करोड़ की संपत्ति जब्त     
ईडी की कार्रवाई : विजय माल्या की फ्रांस स्थित 14 करोड़ की संपत्ति जब्त     

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बैंकों को चूना लगाकर भागे विजय माल्या की फ्रांस में स्थित करीब 14 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। पीएमएलए कानून के तहत जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई की है। जब्त की गई संपत्ति 32 एवेन्यू फोच में स्थित है जिसकी कीमत 1.6 मिलियन यूरो है। ईडी ने फ्रांसीसी अधिकारियों से माल्या की संपत्ति जब्त करने का अपील की थी जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। कारोबारी विजय माल्या पर आरोप है कि उसने कई बैंकों से किंगफिशर एयरलाइंस के नाम पर कर्ज लिया और कर्ज के रुप में लिए गए पैसों को धोखे से विदेश भेजकर वहां संपत्तियां खरीदीं।

माल्या पर विभिन्न बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपए का कर्ज बकाया है। माल्या साल 2016 में यूके भाग गया था और तब से वहां रह रहा है। फिलहाल वह जमानत पर है। भारत सरकार उसके प्रत्यार्पण की कोशिश कर रही है। ब्रिटिश सुप्रीम कोर्ट ने प्रत्यार्पण के खिलाफ माल्या की अर्जी खारिज कर दी है। इसके बाद भी कानूनी लड़ाई और माल्या को वापस लाने की कोशिश जारी है। जनवरी 2019 में पीएमएलए कानून के तहत माल्या को भगोड़ा अपराधी घोषित किया जा चुका है। 

 

Created On :   4 Dec 2020 3:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story