ईडी ने की 96 करोड़ की एंट्री पर मुंबई के उद्योगपति से पूछताछ

ED interrogates Mumbai industrialist on Rs 96 crore entry
ईडी ने की 96 करोड़ की एंट्री पर मुंबई के उद्योगपति से पूछताछ
नागपुर ईडी ने की 96 करोड़ की एंट्री पर मुंबई के उद्योगपति से पूछताछ

डिजिटल डेस्क, नागपुर. पंकज मेहाड़िया फर्जी एंट्री मामले में ईडी ने मुंबई के उद्योगपति व वाइब्रेंट ग्रुप के मालिक विनोद गर्ग से उनकी 96 करोड़ की एंट्री पर पूछताछ की। इसके लिए ईडी ने उन्हें नोटिस देकर मुंबई से बुलाया था। पंकज के खातों में गर्ग के नाम की 45 करोड़ से अधिक की एंट्री हैं, तो उनकी कंपनी वाइब्रेंट ग्रुप की करीब 50 करोड़ से अधिक की एंट्री हैं। इस तरह कुल 96 करोड़ की एंट्री हैं। अधिकारियों ने इनके बारे में कई तरह के सवाल किए। 

विभाग की जांच में कई सफेदपोश निशाने पर

ईडी ने पिछले दिनों जिन लोगों के यहां छापे मारे थे उनसे एक राउंड की पूछताछ हो गई है। संबंधित लोगों से अधिकांश सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। ईडी ने उन्हें रिकॉर्ड लेकर  अलग-अलग तारीखों पर वापस बुलाया है। इसके बाद उनसे पूछताछ का दौर चलेगा। पंकज से कई दौर की पूछताछ में शहर के जिन बड़े रसूखदारों की एंट्री हैं उनके बारे में पूछा गया है, संबंधित के रिकॉर्ड भी मांगे हैं, जिनके बारे में वह कोई ठोस आधार नहीं दे पाया। इस कारण अब ईडी जल्द ही नए नामों पर छापामार कर्रवाई और उन्हें नोटिस देकर बुलाने की तैयारी कर रही है। इसमें शहर के कई ख्यात उद्योगपति, सीए, कई बड़े नेता शामिल हैं।

सीए और वकीलों से सलाह लेने पहुंच रहे हैं डमी एंट्रियों वाले

पंकज के खाते में जिन बड़े रसूखदारों की एंट्री है। जब से कुछ लोगों के यहां छापे पड़े हैं उसके बाद से लागातार वे शहर के बड़े सीए और वकीलों के यहां चक्कर काट रहे हैं। उन्हें डर है कि, जल्द ही या तो ईडी का छापा उनके यहां पड़ेगा या फिर उन्हें नोटिस देकर बुलाया जाएगा, इसलिए वे इसकी पहले से ही तैयारी कर रह रहे हैं। कुछ वकीलों और सीए ने उन्हें ईडी के सामने क्या जवाब देना है, यह रटाया है। हालांकि, ईडी के अधिकारी यह बात अच्छे से समझते हैं कि, उन्हें यह जानकारी कैसे निकालनी है। उनका कहना है कि, कोई कुछ भी करे पुराने रिकाॅर्ड उनकी पोल खोल देंगे। उन्हें झूठ पकड़ना आता है।
 

Created On :   13 March 2023 1:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story