सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जलाने पर 777 शिक्षा संस्थाओं और 120 अस्पतालों पर मनपा का जुर्माना

Educational institutions and hospitals fined for burning garbage in public places
सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जलाने पर 777 शिक्षा संस्थाओं और 120 अस्पतालों पर मनपा का जुर्माना
सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जलाने पर 777 शिक्षा संस्थाओं और 120 अस्पतालों पर मनपा का जुर्माना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रास्ते, फुटपाथ तथा खुली सार्वजनिक जगह पर कचरा डालने वाले शिक्षा संस्थान, कोचिंग क्लासेस, अस्पताल, पैथाेलॉजी लैब, उपहार गृह, लॉजिंग एंड बोर्डिंग, होटल, सिनेमा हॉल, मंगल कार्यालयों पर मनपा का डंडा चला। 1607 संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई कर 20 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया गया। कार्रवाई किए गए संस्थानों में 777 शिक्षा क्षेत्र से जुड़े संस्थान तथा 120 स्वास्थ्य सेवा से जुड़े संस्थानों का समावेश है। मनपा के उपद्रव शोध दल ने 11 दिसंबर 2019 से 31 अक्टूबर 2019 के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया।

शहर में सार्वजनिक जगह कचरा डालकर गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मनपा दो वर्ष पूर्व उपद्रव शोध दल का गठन किया है। मनपा के सभी जोन में दल के जवान तैनात है। प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के साथ ही रास्ते, फुटपाथ, सार्वजनिक खुली जगह पर कचरा डालने, अवैध रूप से निर्माण सामग्री रखकर यातायात में बाधा डालने, थूकने, शौच तथा पेशाब कराने वालों पर निगरानी रखी जाती है।

दो वर्ष के कार्यकाल में कचरा डालकर गंदगी करने वाले 777 शैक्षिण संस्था, कोचिंग क्लासेस तथा  स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े 120 अस्पताल, लैब के खिलाफ उपद्रव शोध दल ने कार्रवाई की। शैक्षणिक संस्था तथा कोचिंग क्लासेस से 5 लाख 87 हजार रुपए और अस्पताल व लैब से 1 लाख 97 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। इसके अतिरिक्त 710 मॉल, उपहार गृह, लॉजिंग एंड बोर्डिंग, होटल, सिनेमा हॉल, मंगल कार्यालय, कैटरर्स, सर्विस प्रोवाइडर पर कार्रवाई कर 13 लाा 10 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया। कुल 1607 कार्रवाई में 20 लाख 94 हजार रुपए जुर्माना वसूल किए जाने की जानकारी मनपा के उपद्रव शोध दल प्रमुख राजेश तांबे ने दी। 

मनपा को दें जानकारी
नागपुर शहर स्वच्छ और सुंदर शहर की स्पर्धा में है। शहर के सुंदर हराभरा और स्वच्छ रखना नागरिकों का कर्तव्य है। सार्वजनिक जगह पर कचरा फेंकने वाले की मनपा के उपद्रव शोध दल तथा स्वच्छता विभाग को सूचना देने की अपील मनपा प्रशासन ने की है।
10 जोन में की गई कार्रवाई

जोन             शैक्षणिक    अस्पताल/   अन्य  संस्था  लैब
लक्ष्मी नगर          1              22             204
धरमपेठ               8                9            130
हनुमान नगर    139                1              13
धंतोली                4                 2              59
नेहरू नगर         30                48             96
गांधीबाग          174                4              23
सतरंजीपुरा           9                7                5
लकड़गंज              9                4             32
आसीनगर         199               17           96
मंगलवारी         207                 6           73

Created On :   6 Nov 2019 8:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story