3457 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव, पहली बार सीधे चुने जाएंगे सरपंच 

election in 3457 gram Panchayat in maharashtra
3457 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव, पहली बार सीधे चुने जाएंगे सरपंच 
3457 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव, पहली बार सीधे चुने जाएंगे सरपंच 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की 3 हजार 457 ग्राम पंचायतों में मतदाता सीधे अपना सरपंच चुनेंगे। औरंगाबाद, नासिक और अमरावती विभाग के 16 जिलों में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को मतदान सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक होगा। 9 अक्टूबर को इसकी मतगणना होगी। सरकार ने चुनाव क्षेत्र वाले इलाकों में होटल कारखाना और निजी कंपनियों में काम करने वाले नौकरीपेशा लोगों को छुट्टी या फिर दो घंटे काम पर देरी से आने की अनुमति देने का आदेश दिया है।

यहां होंगे चुनाव

ग्राम पंचायत चुनाव पार्टियों के चुनाव चिन्ह पर नहीं लड़ा जा रहा, फिर भी चुनाव में राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच कांटे की टक्कर होगी। अकोला में 272, यवतमाल में 93, वाशिम में 287, बुलढाणा में 280, औरंगाबाद में 212, बीड़ में 703, नांदेड़ में 171, परभणी में 126, जालना में 240, लातूर में 353, हिंगोली में 49, नासिक में 170, धुलिया में 108, जलगांव में 138, नंदूबार में 51, अहमदनगर में 204 ग्राम पंचायतों में वोटिंग होगी।

बीजेपी को हुआ था फायदा

नगर पालिका चुनाव में सीधे जनता द्वारा नगराध्यक्ष चुने जाने का फायदा भाजपा सरकार को हुआ था। अब सरकार ने सरपंच का चुनाव सीधे द्वारा कराने का निर्णय लिया है। राज्य में ग्राम पंचायत चुनाव दो चरणों में होना है। दूसरे चरण का चुनाव 16 अक्टूबर को होगा। आगामी 31 अक्टूबर को फडणवीस सरकार तीन साल का कार्यकाल पूरा कर रही है। ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजों से पता चलेगा कि सरकार के प्रति जनता का मूड क्या है।

Created On :   6 Oct 2017 3:16 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story