26 सितंबर को होगा महाराष्ट्र की 1041 ग्राम पंचायतों का चुनाव

Election of 1041 gram panchayat of Maharashtra held on September 26
26 सितंबर को होगा महाराष्ट्र की 1041 ग्राम पंचायतों का चुनाव
26 सितंबर को होगा महाराष्ट्र की 1041 ग्राम पंचायतों का चुनाव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के विभिन्न 26 जिलों की 1 हजार 41 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए 26 सितंबर को मतदान होगा। इसी दिन 69 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के रिक्त सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। सभी जगहों पर 27 सितंबर को मतगणना होगी। चुनाव क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। गुरुवार को राज्य चुनाव आयुक्त जे एस सहारिया ने यह घोषणा की। सहारिया ने बताया कि चुनाव के लिए उम्मीदवार 5 से 11 सितंबर के बीच पर्चा भर सकेंगे। 12 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन पत्र 15 सितंबर तक वापस लिया जा सकेगा। इसी दिन चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे। सहारिया ने बताया कि 26 सितंबर को सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। जबकि गडचिरोली में ग्रामपंचायतों के लिए सुबह 7.30 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। सहारिया ने कहा कि अक्टूबर 2018 से फरवरी 2019 तक अवधि खत्म होने वाले और नवगठित ग्राम पंचायतों का चुनाव होगा।

इन जिलों में होगा ग्राम पंचायत चुनाव 

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार नागपुर में 381, वर्धा में 15, चंद्रपुर में 15, भंडारा में 5 और गडचिरोली में 5, अकोला में 3, यवतमाल में 3, बुलडाणा में 3, नाशिक में 24, धुलिया में 83, जलगांव में 6, अहमदगनर में 70, नंदूरबार में 66, बीड़ में 2, नांदेड़ में 13, उस्मानाबाद में 4, लातूर में 3, पुणे में 59, सोलापुर में 61, सातारा में 49, सांगली में 3, कोल्हापुर में 18, ठाणे में 6, रायगड में 121, रत्नागिरी में 19, सिंधुदुर्ग में 4 कुल मिलाकर 1041 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। 
 

Created On :   23 Aug 2018 3:53 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story