23 जून को होगा बुटीबोरी नगर परिषद का चुनाव, 24 को मतगणना 

Election of Butibori held on June 23rd, Counting on 24th of June
23 जून को होगा बुटीबोरी नगर परिषद का चुनाव, 24 को मतगणना 
23 जून को होगा बुटीबोरी नगर परिषद का चुनाव, 24 को मतगणना 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागपुर की नवनिर्मित बुटीबोरी नगर परिषद का चुनाव 23 जून को होगा। सुबह 7.30 से शाम 5.30 तक वोटिंग होगी। इसी दिन राज्य की विभिन्न नगर परिषद और नगर पंचायत के रिक्त 23 सदस्य पदों और परभणी की मानवत नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। सभी जगहों पर 24 जून को मतगणना होगा। शुक्रवार को राज्य के चुनाव आयुक्त जे एस सहारिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए 30 मई से 6 जून के बीच नामांकन पत्र दाखिला किया जा सकेगा। 2 और 5 जून को छुट्टी के दिन नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 7 जून को नामांकन पत्र की जांच होगी। 13 जून को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन होगा। 

नगर परिषद और नगर पंचायत की रिक्त सीटों पर उपचुनाव 

बारामती (पुणे)- 5 ब, दुधनी (सोलापुर)- 2 अ, नांदगाव (नाशिक)- 7 ब, देवला (नाशिक)- 11, श्रीरामपुर (अहमदनगर)- 9 ब, संगमनेर (अहमदनगर)- 10 अ, जामखेड़ (अहमदनगर)- 14, दोंडाईचा-वरवाडे (धुलिया)- 8 अ, सोयगांव (औरंगाबाद)- 16, अंबाजोगाई (बीड़)- 4 अ, सोनपेठ (परभणी)- 1 ब, हिंगोली (हिंगोली)- 11 ब, जलगांव-जामोद (बुलढाणा)- 8 अ, दारव्हा (यवतमाल)- 2 अ, मोहाडी (भंडारा)- 4, 9 व 12, लाखांदूर (भंडारा)- 16, देवरी (गोंदिया)- 11, कोरपना (चंद्रपुर)- 15, मूल (चंद्रपूर)- 6 अ, भामरागड (गडचिरोली)- 5 और भामरागड (गडचिरोली)- 16 सीट पर उपचुनाव होंगे। 

9 महानगर पालिका में रिक्त सीटों पर उपचुनाव 

चंद्रपुर, परभणी, उल्हासनगर, नई मुंबई, कल्याण-डोंबिवली, पुणे, कोल्हापुर, नाशिक और मालेगांव महानगर पालिकाओं में रिक्त 15 सीटों पर 23 जून को वोट डाले जाएंगे। चंद्रपुर मनपा में प्रभाग 6 ब और 13ब, नाशिक में प्रभाग 10 ड, मालेगांव में प्रभाग 6क, परभणी में प्रभाग 11 अ और 3 ड, उल्हासनगर में प्रभाग 1 ब और 5अ, नई मुंबई में प्रभाग  29, कल्याण-डोंबिवली में प्रभाग 26, पुणे में प्रभाग 42अ व 42ब, 1अ, कोल्हापुर में प्रभाग 28 और 55 सीट पर मतदान होगा। 

9 जिला परिषद में उपचुनाव 

राज्य में सात जिला परिषद गोंदिया, भंडारा, अहमदनगर, हिंगोली, वर्धा, रायगड और पुणे में रिक्त 9 सीटों और विभिन्न 16 पंचायत समितियों में रिक्त 16 पदों के लिए इसी दिन मतदान होगा। गोंदिया जिला परिषद की आसोली सीट, भंडारा जिप की ब्रम्ही (पवनी) व पालांदपुर (लाखनी), अहमदनगर जिप बारागांव नांदूर (राहुरी), हिंगोली जिप येहलेगांव (कलमनुरी), वर्धा जिप की झडशी (सेलू) व मांडगाव (समुद्रपूर), रायगड जिप कलंब (कर्जत), पुणे जिप की बावडा-लाखेवाडी (इंदापुर) सीट पर वोटिंग होगी। इसके अलावा 16 पंचायत समितियों में उपचुनाव होंगे। इसमें पेण ( रायगड) की वडखल, पालघर (पालघर) की खैरापाडा, हवेली (पुणे) की वाडेबोल्लाई, कागल (कोल्हापुर) की माद्याल, देवला (नाशिक) की महालपाटणे, चालीसगांव (जलगाव) की मेहुणबारे, नेवासा (अहमदनगर) की सोनई, कर्जत (अहमदनगर) की कोरेगांव, केज (बीड़) की आडस, बिलोली (नांदेड़) की अटकळी, माहूर (नांदेड) की वाई बा, मुखेड (नांदेड़) की जांब, औंढा  (हिंगोली) की असोला तर्फे लाख, गोरेगांव (गोंदिया) की घोटी, अर्जुनी मोरगांव (गोंदिया) की माहुरकुडा और हिंगणघाट (वर्धा) की वडनेर निर्वाचक गण के लिए मतदान होगा। 
 

Created On :   24 May 2019 2:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story