नगर परिषदों के चुनाव परिणाम- मुक्ताई नगर में भाजपा, बार्शीटाकली में कांग्रेस जीती

Election results-Muktai Nagar BJP, Congress won in Barshitakali
नगर परिषदों के चुनाव परिणाम- मुक्ताई नगर में भाजपा, बार्शीटाकली में कांग्रेस जीती
नगर परिषदों के चुनाव परिणाम- मुक्ताई नगर में भाजपा, बार्शीटाकली में कांग्रेस जीती

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जलगांव की मुक्ताईनगर नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया है। नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। जबकि अकोला की बार्शीटाकली नगर परिषद में कांग्रेस को सफलता मिली है। यहां की नगर परिषद में अध्यक्ष पद कांग्रेस को जीत मिली है।

शुक्रवार को राज्य चुनाव आयोग ने तीन नगर परिषदों के चुनाव परिणाम घोषित किए। इसके अनुसार मुक्ताईनगर नप की कुल 17 सीटों में से भाजपा ने 13 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि शिवसेना को 3 सीटें मिली हैं। 1 सीट पर निर्दलीय ने चुनाव जीता है। मुक्ताईनगर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे का विधानसभा क्षेत्र है। यहां पर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका। खडसे को चुनौती देने के लिए शिवसेना ने विपक्षी दलों की मदद ली थी। लेकिन खडसे ने अपना वर्चस्व बरकरार रखा है।

जबकि अकोला की बार्शीटाकली नप की 17 सीटों में से कांग्रेस को 6 और भाजपा को 2 सीटें मिली हैं। निर्दलीयों ने 2 सीटों और दूसरे प्रदेशों में पंजीकृत दलों ने 5 सीटों पर जीत दर्ज किया है। वहीं पुणे की वडगांव नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय को जीत मिली है। वडगांव नप की 17 सीटों में से राष्ट्रवादी कांग्रेस ने 7, भाजपा ने 7, मनसे ने 1 और 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।  

Created On :   20 July 2018 3:23 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story