चांदुर बाजार में मिले लौह कालीन बस्ती होने के प्रमाण

Evidence found of iron carpet colony in Chandur Bajar of Maharashtra
चांदुर बाजार में मिले लौह कालीन बस्ती होने के प्रमाण
चांदुर बाजार में मिले लौह कालीन बस्ती होने के प्रमाण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के चांदुर बाजार से पूर्णा बेसिन के दर्यापुर के बीच के क्षेत्र में किए गए उत्खनन में लौह कालीन बस्ती होने के प्रमाण मिले है। एएसआई ने इस स्थल पर दिसंबर 2018 और मार्च 2019 के बीच खुदाई की थी। यह स्थल पूर्णा नदी के तल से लगभग 20 मीटर की दूरी पर स्थित है और पुराने जमाने में पानी की तेज धार के कारण इसके एक तिहाई हिस्से में बार-बार भूमि कटाव होता था। एएसआई के अनुसार कुल 9 खाइयों में खुदाई की गई जिनसे मकान और चूल्हा, पोस्ट-होल और कलाकृतियों जैसे अवशेष मिले। खुदाई के दौरान 4 पूर्ण गोलाकर संरचनाएं मिली।

उत्खनन से एगेट-कारेलियन, जैस्पर, क्वार्ट्ज और एगेट जैसे मोतियों की भी बड़ी मात्रा का पता चला। सभी खाइयों से लोहे, तांबे की वस्तुएं भी एकत्रित की गई हैं। बर्तनों के टूटे हुए टुकडों पर बड़ी मात्रा में भित्तिचित्रों के निशान मिले है। एएसआई का मानना है कि खुदाई ने लौह युगीन लोगों के बारे में महत्वपूर्ण प्रदान की है। कालक्रमानुसार इस स्थान को 7 ईसापूर्व और 4 ईसा पूर्व के बीच रखा जा सकता है। एएसआई ने कहा है कि विदर्भ के लौह युग के और पहलुओं को उजागर करने के लिए इस स्थाल का कालक्रम के अनुसार विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है।
 

Created On :   22 Aug 2019 8:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story