विश्व कप मैनचेस्टर में भारत की जीत पर सदन में उत्साह, तालिका अध्यक्षों की भी नियुक्ति

Excitement in the House on Indias victory on World Cup in Manchester
विश्व कप मैनचेस्टर में भारत की जीत पर सदन में उत्साह, तालिका अध्यक्षों की भी नियुक्ति
विश्व कप मैनचेस्टर में भारत की जीत पर सदन में उत्साह, तालिका अध्यक्षों की भी नियुक्ति

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंग्लैंड के मैनचेस्टर में हुए विश्व कप क्रिकेट मैच में भारत की टीम द्वारा पाकिस्तान को परास्त करने पर विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने सदन में भारतीय टीम का अभिनंदन प्रस्ताव पेश किया। मुंडे ने भारत की टीम का पाकिस्तान को हराने पर अभिनंदन किया और बधाई दी। सभी सदस्यों ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इसके बाद प्रस्ताव को सर्वसहमति से मंजूर कर लिया गया। विधानसभा के मॉनसून सत्र के लिए सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे ने छह तालिका अध्यक्षों की नियुक्ति की। सुधाकर देशमुख, संजय केलकर, शंभुराजे देसाई, सुभाष साबणे, भारत भालके और संदीप नाईक की नियुक्ति तालिका अध्यक्ष के तौर पर की गई है। बता दें कि तालिका अध्यक्षों पर विधानसभा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में सदन का कामकाज चलाने की जिम्मेदारी होती है।

इन विधायकों ने दिया इस्तीफा

विधानसभा के कामकाज की शुरूआत होते ही विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे ने जानकारी दी कि सुरेश धानोरकर, प्रतापराव चिखलीकर, हर्षवर्धन जाधव, अनिल गोटे, जयदत्त क्षीरसागर, गिरीष बापट, राधाकृष्ण विखेपाटील, उन्मेश पाटील, हेमंत पाटील और इम्तियाज जलील ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।

पूर्व विधायकों के लिए शोक प्रस्ताव 

मॉनसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में दिवंगत तीन सदस्यों  के लिए शोक प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हनुमंत डोलस, रघुनाथ ओंकार उर्फ तात्या साहेब आर ओ पाटील और पांडुरंग हजारे के निधन पर दुख जताते हुए विधानसभा में शोक प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे, जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन, पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल, सार्वजनिक निर्माण कार्य मंत्री एकनाथ शिंदे, सहकारिता राज्यमंत्री गुलाबराव पाटील के साथ-साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार, अजित पवार, गणपतराव देशमुख, सतीश पाटील और किशोर पाटील ने दिवंगत सदस्यों से जुड़ी अपनी भावनाएं व्यक्त की। शोक प्रस्ताव पारित होने के बाद विधानसभा का कामकाज मंगलवार तक स्थगित कर दिया गया। 

विधान परिषद के लिए तालिका सभापतियों की नियुक्ति

मानसून सत्र के लिए विधान परिषद में तालिका सभापति के रूप में चार सदस्यों की नियुक्ति की गई है। विधान परिषद में शिवसेना सदस्य नीलम गोर्हे, भाजपा सदस्य प्रवीण दरेकर, कांग्रेस सदस्य हुस्नबानू खलिफे और राष्ट्रवादी कांग्रेस सदस्य रामराव वडकुते को तालिका सभापति बनाया गया है। सोमवार को सदन में सभापति रामराजे नाईक-निंबालकर ने यह घोषणा की। 
विधान परिषद में पाकिस्तान टीम पर भारत की विजय का अभिनंदन 
 

तावडे से स्कूली शिक्षा विभाग छीनने पर विधायक ने कंसा तंज

भाजपा के कैबिनेट मंत्री विनोद तावडे से स्कूली शिक्षा विभाग छीने जाने से विधान परिषद में राष्ट्रवादी कांग्रेस के सदस्य विक्रम काले ने तंज कसा। सोमवार को सदन में काले ने कहा कि तावडे को स्कूली शिक्षा मंत्री पद से हटाने जाने से विधान परिषद के शिक्षक विधायकों को दुख पहुंचा है। सदन में विपक्ष के सदस्य जानना चाहते हैं कि तावडे जैसे गुणी व्यक्ति को शिक्षा मंत्री पद से क्यों हटाया गया। काले ने कहा कि तावडे प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री पद पर रहते हुए विद्यार्थियों के लिए अनेक अच्छे और लोकप्रिय फैसले किए। राज्य भर में उनके फैसलों की प्रशंसा हुई है। मैं प्रदेश के राजस्व मंत्री व सदन के नेता चंद्रकांत पाटील को बताना चाहता हूं कि तावडे को स्कूली शिक्षा मंत्री पद से हटाए जाने से शिक्षक विधायकों को तीव्र दुख पहुंचा है। इसके जवाब में सदन में सभापति रामराजे नाईक-निंबालकर ने कहा कि उचित समय पर इसका खुलासा होगा। रविवार को राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार और मंत्रियों के विभागों के फेरबदल में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तावडे से स्कूली शिक्षा विभाग लेकर नवनियुक्त मंत्री आशिष शेलार को दे दिया है। तावडे के पास फिलहाल संसदीय कार्य, उच्च व तकनीकी शिक्षा, अल्पसंख्यक, मराठी भाषा और सांस्कृतिक कार्य विभाग है। 


 

Created On :   17 Jun 2019 4:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story