- भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका, 447 में दिखा वैक्सीन का साइड इफेक्ट
- गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के खिलाफ अर्ज़ी पर SC में सोमवार को सुनवाई
- ममता के गढ़ में उतरेगी शिवसेना, विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान किया
- कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- सरकार के लिए सस्ता, जनता के लिए महंगा टीका
- जी-7 समिट में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, यूके के पीएम ने भेजा न्योता
शोभायात्रा के बहाने निकली राजनीतिक रंजिश, सरपंच के पति पर हमला

डिजिटल डेस्क,नागपुर। कोराडी में राजनीतिक रंजिश गर्माने लगी है। देवी विसर्जन के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में यातायात जाम होने से एक परिवार के तीन भाइयों ने पिता की मदद से सरपंच के पति पर हमला बोल दिया। गाली-गलौज कर उन्हें अपमानित किया। इससे कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। पीड़ित और आरोपी परिवार के बीच में पहले से ही राजनीतिक रंजिश है, जो की विसर्जन के दौरान खुलकर बाहर आई है। शुक्रवार को कोराड़ी थाने में आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ एट्रासिटी एक्ट समेत विविध धाराओ के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार घायल शख्स बाबाराव पंडित (43) कोराड़ी स्थित विद्या नगर निवासी है। बाबाराव की पत्नी कोराड़ी ग्राम पंचायत की सरपंच है। आरोपी रंजिश चव्हान,उसके भाई रणधीर चव्हान,अभिजीत चव्हान और उनके पिता बसंत चव्हान है। चव्हान परिवार की एक महिला भी ग्राम पंचायत की सदस्य है। दोनों परिवारों के बीच में गत कुछ वर्षो से राजनीतिक रंजिश जारी है। विधान सभा चुनाव से उनकी रंजिश का कोई लेना-देना नही है,लेकिन यह रंजिश बढ़ गई है। सरपंच का पति बाबाराव बस्ती के देवी उत्सव मंडल का पदाधिकारी है।
गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे गाजे-बाजे के साथ देवी को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकलने से मार्ग में चव्हान परिवार के घर के पास ही यातायात जाम हो गया,हालांकि बाबाराव मंडल के अध्यक्ष मोरेश्वर वराड़कर और बाकि पदाधिकारी गोपाल कलंबे,प्रकाश नाखले आदि के साथ मिलकर जाम से निजात पाने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच जाम के दौरान ही चव्हान बंधु, रंजिश और रणधीर जाने के लिए घर से अपनी कार लेकर निकले। जाम से फंसने से वह बाबाराव को जाति संबंधित गाली-गलौज करने से अपमानित करने लगे। पहले से राजनीतिक रंजिश ऊपर से यह नया विवाद इससे माहौल बिगड़ गया।चव्हान परिवार ने बाबाराव पर हमला बोल दिया। पत्थर मारकर बाबाराव को जख्मी किया। लाथ -घुसो से भी उसकी पिटाई की गई है। इससे बाबाराव की नाक भी बुरी तरह से घायल हो गई है। घटित प्रकरण से दो परिवारों के बीच बीच चल रही रंजिश से विसर्जन के दौरान तनाव का माहौल बना रहा। इस बीच एट्रासिटी एक्ट समेत विविध धाराओ के तहत चव्हान परिवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।