Nagpur News: शिवा बुक एप पर नागपुर से खेला जा रहा था करोड़ों रुपए का सट्टा

शिवा बुक एप पर नागपुर से खेला जा रहा था करोड़ों रुपए का सट्टा
  • छत्तीसगढ़ पुलिस दबिश देकर तीन सटोरियों को ले गई
  • स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं

Nagpur News महादेव ऐप के बाद शिवा बुक ऐप पर भी नागपुर में करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा खेलने का खुलासा हुआ है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ पुलिस ने नागपुर में छापा मारा और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। गौरतलब है कि, स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

20 करोड़ का बैंक ट्रांजेक्शन किया

शिवा बुक ऐप पर ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले आरोपी धनंजय सिंह, चंद्रशेखर अहिरवार, डुमेश श्रीवास, निकुंज पन्ना, समीर बड़ा और छत्रपाल पटेल को बारी-बारी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यह लोग महादेव लैंड की तर्ज पर शिवा बुक ऐप पर ऑललाइन करोड़ों की खायवली कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने शिवा बुक ऐप की शाखा नागपुर और दुर्ग से भी संचालित होने की बात बताई थी, जिसके चलते शुक्रवार को खैरागढ़ पुलिस तीन आरोपियों को नागपुर लेकर आयी और उनकी निशानदेही पर कार्रवाई कर तीन और आरोपियों को अपने साथ ले गई।

घटना के बारे में खैरागढ़ एसपी लक्ष्य शर्मा के बताया कि, उन्हें शिवा बुक ऐप के सट्टे की गुप्त शिकायत मिली थी। उसके बाद 18 जून को इससे जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके बाद शिवा बुक ऐप के अन्य ठिकानों का पता चला। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में 20 करोड़ के ट्रांजेक्शन का पता चला है।

Created On :   12 July 2025 4:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story