बीमे का भुगतान करने में देरी कर रही कंपनियां

Farmers are being misled - companies delaying insurance payments
बीमे का भुगतान करने में देरी कर रही कंपनियां
किसानों को किया जा रहा गुमराह बीमे का भुगतान करने में देरी कर रही कंपनियां

डिजिटल डेस्क, अमरावती। मानसून के दौरान जिन फसलों की बुआई की गई थी। उनमें सोयाबीन, मुंग, उड़द जैसी फसलों का समावेश था। यह सभी फसले नगदी आधारित होती है। लेकिन मानसून के चलते हुए नुकसान की वजह से किसानों को खाली हाथ रहना पड़ा है। वहीं फसल बीमा कंपनियों की ओर से भी किसानों को नुकसान भरपाई देने के लिए टालमटोल की भूमिका अपनाई जा राही है। जिले के लाखों किसान बीमा योजना से जुडे हुए है। दिवाली के पहले किसानों को फसल बीमा दिए जाने की उम्मीद व्यक्त की जा रही थी। लेकिन अब तक किसी भी किसान को बीमा का लाभ नहीं मिलने से किसानों में निराशा देखी जा रही है। 

उड़द, मुंग की फसलों पर यलो मेझॉक नामक बीमारी का संकट होने से यह फसले पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। यह फसलें किसानों को तुरंत लाभ देनेवाली फसलों में शामिल है। इन फसलों का बड़े पैमाने पर किसानों की ओर से बीमा किया गया है। दिवाली से पहले किसानों को बीमा न मिलने पर बीमा कंपनियों के विरुध्द गुन्हा दर्ज कराया जाएगा। इस तरह की बात जिलाधीश द्वारा कही गई थी। जिससे किसानों में उत्साह देखा जा रहा था। लेकिन प्रशासन द्वारा किए गए वादे केवल आश्वासनों तक ही सीमित रह गए। किसानों की दिवाली अंधेर में होने के बावजूद प्रशासन की नींद अब तक नहीं खुली है। अब तक किसान बीमा की राशी मिलने का इंतजार कर रहे है। जिले भर में कई बीमाधारक किसानों की ओर से कहा जा रहा है कि प्रशासन में बैठे अधिकारियों को वास्तविक स्थिति पता रहने के बावजूद अधिकारी खामोश बैठे है। बीमा कंपनियों की मनमर्जी के खिलाफ अधिकारी द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए। 

 

Created On :   19 Oct 2021 7:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story