- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- सही जानकारी देने वाले किसानों के...
सही जानकारी देने वाले किसानों के खातों में जमा हो रही है कर्ज माफी की रकम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने निर्देश दिए कि कर्ज माफी के लिए बनाई ग्रीन लिस्ट में जिन किसानों की सही जानकारी है, उनके बैंक खातों में गुरुवार से कर्ज माफी की राशि जमा होगी। बुधवार को सीएम के बंगले वर्षा पर राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले में सहकारी बैंकों और सहकारी समितियों के साथ संवाद साधा। सीएम ने कहा कि बैंक और सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग कर्ज माफी के लिए आने वाली तकनीकी कठिनाइयों को दूर करें। जिन किसानों की सटीक जानकारी मिली है, उनके खातों पर कर्ज माफी की राशि जमा कराई जाए।
CM @Dev_Fadnavis calls and chairs a meeting of State Level Bankers’ Committee (SLBC) and various Govt departments to remove the hurdles in processing of the list of eligible farmers as some discrepancies were found in the data provided by banks. pic.twitter.com/USOwFHwQ0S
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) October 25, 2017
ग्रीन सूची वालों को तुरंत लाभ
बैठक के बाद प्रदेश के सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख ने कहा कि सरकार ने इतनी बड़ी कर्ज माफी देने का फैसला किया है, गलतियां तो होंगी। इससे पहले सरकार की तरफ से 18 अक्टूबर को लाभार्थी किसानों की ग्रीन सूची जारी की गई थी। इस सूची में एक ही व्यक्ति के नाम पर दो अलग-अलग खाते, एक ही आधार कार्ड पर अलग-अलग खाताधारकों के नाम लिखे गए हैं। इसलिए पात्र किसानों के खाते में कर्ज माफी की राशि के हस्तांतरण में देरी हो रही है।
तकनीकी समस्याएं तत्काल दूर करने के निर्देश
सीएम ने कहा कि हर बैंक अब अपने तकनीकी जानकारों में एक व्यक्ति को राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के साथ समन्वय के लिए नियुक्त करें। तकनीकी समस्याओं को तत्काल दूर किया जाए। सीएम ने बैंकों से कहा कि जनता के पैसों का दुरुपयोग न हो। बैंक यह सुनिश्चित करके सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग की मदद से पात्र किसानों के खाते में कर्ज माफी की राशि जमा कराए।
Created On :   25 Oct 2017 7:03 PM IST