पिता ने तीन साल तक किया बेटी से दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Father arrrested in case of raping his daughter
पिता ने तीन साल तक किया बेटी से दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पिता ने तीन साल तक किया बेटी से दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, पुणे। रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना पुणे के कात्रज में सामने आई है। यहां पर एक पिता पर उसकी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे है। पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस थाने में आरोपी पिता पर दुष्कर्म, धमकाने और लैंगिक अत्याचारों के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता कात्रज परिसर में पिता के साथ रहती हैं। सात साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। उसका पिता कंस्ट्रक्शन कंपनी में बतौर सिक्योरिटी ऑफिसर नौकरी करता है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार उसका पिता पिछले तीन साल से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। पिता ने उसे धमकाया भी था कि यदि उसने किसी को यह बात बताई, तो वो उसे जान से मार देगा। पीड़िता ने विरोध किया, तो पिता उसके साथ मारपीट करने लगा था। बेटी अपने पिता के जुल्म और अत्याचार से काफी परेशान हो चुकी थी।

आखिरकार पीड़ित लड़की ने हिम्मत करके अपनी घर में काम करनेवाली नौकरानी को आप बीती सुनायी। पीड़ित लड़की को न्याय मिले, इसलिए नौकरानी ने सोसायटी में रहनेवाले पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दी। सोसायटी में रहनेवालों की मदद से पीड़ित लड़की ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

इससे पहले भी पुणे में  पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया था। शराब के नशे में धुत युवक अपनी पत्नी से बिस्तर पर आने की जिद कर रहा था जब पत्नी ने इस बात के लिए मना कर दिया तो उसने अपनी बेटी को ही हवस का शिकार बना लिया। ये कलयुगी पिता बच्ची को आईसक्रीम खिलाने बाहर ले गया था और उसी दौरान उसने मासूम के साथ बलात्कार किया था।

Created On :   8 March 2018 11:47 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story