महिला की अस्मत को तार-तार करने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार, छात्रा को अश्लील वीडियो भेजने वाला भी धराया

Father or Son arrested by police in rape case, woman filed complaint
महिला की अस्मत को तार-तार करने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार, छात्रा को अश्लील वीडियो भेजने वाला भी धराया
महिला की अस्मत को तार-तार करने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार, छात्रा को अश्लील वीडियो भेजने वाला भी धराया

डिजिटल डेस्क, पुणे। पारिवारिक समस्याओं का सामना कर रही महिला की अस्मत को तार-तार करने के मामले में पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों को 11 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश न्यायालय ने दिया है। पुलिस के अनुसार नंदकुमार वसंत भागवत (68) और उसके बेटे अभिजीत नंदकुमार भागवत (35) को गिरफ्तार किया गया हैं। दोनों पर समर्थ पुलिस थाने में अमानवीय अघोरी प्रतिबंध कानून के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। दोनों के खिलाफ 69 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी।जिसके तहत महिला वर्ष 2005 से आरोपी को जानती हैं। पारिवारिक समस्याओं को हल करने के बहाने आरोपी भागवत महिला से रेप करता रहा, उसे ब्लैकमेल किया करता था। उसने कई महिलाओं का शोषण किया हैं। 3 नवंबर की शाम नाना पेठ में भागवत की करतूतों का पर्दाफाश हुआ और पुलिस ने भागवत और उसके बेटे को धरदबोचा। दोनों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां उनको 11 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। 

 

फेसबुक के जरिए छात्रा को अश्लील वीडियो भेजनेवाला गिरफ्तार

उधर फेसबुक पर महिला के नाम से फर्जी अकाउंट शुरू कर अश्लील वीडियो, फोटो भेजनेवाले युवक सायबर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। जो सातारा का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि संदीप गणपत जाधव (28, जैतापुर) को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके तहत जाधव ने फेसबुक पर महिला के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया और शिकायतकर्ता को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। युवती के रिक्वेस्ट स्वीकारने के बाद जाधव ने उसे अश्लील वीडियो फोटो, मेसेज भेजने शुरू किए। इससे परेशान युवती ने सायबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच कर जाधव को गिरफ्तार किया। उससे मोबाईल, दो सिमकार्ड जब्त किए गए है। उसके खिलाफ चतु:श्रृंगी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।  

 

पूर्व रंजिश के चलते युवक पर हमला

पुलिस में शिकायत करने पर गुस्साए दो लोगों ने युवक पर वार कर उसकी हत्या करने की कोशिश की। यह वारदात मंगलवार तड़के पांच बजे बिबवेवाड़ी परिसर में हुई। पुलिसे के मुताबिक प्रथमेश रमेश चव्हाण (19, सुखसागरनगर, कात्रज) घायल हुआ है। बिबवेवाड़ी पुलिस थाने में प्रथमेश के दोस्त आकाश चव्हाण ने शिकायत दी, जिस अनुसार सुनील पारेकर, दर्शन हलंदे पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। प्रथमेश मार्केटयार्ड में काम करता है। उसका सुनील और दर्शन के साथ झगड़ा था। मामले की जांच जारी है। 


 

Created On :   5 Nov 2019 5:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story