ईट राइट इंडिया स्पर्धा में एफडीए गाेंदिया रहा राज्य में चौथे स्थान पर

FDA Gandiya stood fourth in the state in the Eat Right India competition
ईट राइट इंडिया स्पर्धा में एफडीए गाेंदिया रहा राज्य में चौथे स्थान पर
सफलता ईट राइट इंडिया स्पर्धा में एफडीए गाेंदिया रहा राज्य में चौथे स्थान पर

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. केंद्र सरकार के ईट राइट इंडिया उपक्रम के अंतर्गत अन्न सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के माध्यम से वर्ष 2022-23 की अवधि में ईट राइट चैलेंज-2 स्पर्धा आयोजित की गई थी। इस स्पर्धा में उत्कृष्ट काम करने वाले देश के 130 जिलों का चयन किया गया था। जिसमें गोंदिया जिले ने महाराष्ट्र राज्य में चौथा स्थान तथा संपूर्ण देश में 81वां स्थान प्राप्त करनें सफलता हासिल की है। उल्लेखनीय है कि जिले में अन्न और औषधि प्रशासन विभाग में मनुष्यबल की कमी होने के बावजूद इस स्पर्धा में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिले के अधिकारियों ने सभी प्रकार की बाधाओं पर मात कर यह सफलता हासिल की है।

इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार ईट राइट चैलेंज-2 स्पर्धा में देशभर से अनेक जिलों ने भाग लिया था। इसमें उत्कृष्ट काम करनेवाले देश के 130 जिलों का चयन किया जाना था। उक्त स्पर्धा में मुख्य रूप से अनाज के लाइसेंस एवं पंजीकरण की संख्या बढ़ाने, शिकायतों का निपटारा करने, जनजागरण करने, अनाज के नमूने विश्लेषण के लिए लेने, सर्वेक्षण के लिए नमूने लेने एवं अन्य विशेष कामकाज का मूल्यांकन कर अंक दिए जाने थे। इस स्पर्धा का परिणाम हाल ही में घोषित किया गया।

गोंदिया जिले में इस स्पर्धा के अंतर्गत दैनिक कामकाज के साथ ही अनाज लाइसेंस एवं पंजीयन के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इसके अलावा उक्त अवधि में 50 सर्वेक्षण नमूने लेकिन अन्य व्यापारियों को फोस्टेक प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। उसी प्रकार अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के अंतर्गत गृहणियों के लिए विशेष पाककृति स्पर्धा, साइकिल रैली के साथ ही शालाओं में जाकर बच्चों को पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी देने के साथ ही जंकफूड के दुष्परिणामों पर मार्गदर्शन किया गया।

तंबाकू मुक्ति की विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। इस स्पर्धा में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नोडल अधिकारी तथा सहायक आयुक्त ए.पी. देशपांडे के नेतृत्व में अन्न सुरक्षा अधिकारी शीतल देशपांडे एवं महेश चहांदे ने विशेष प्रयास किया। 

 

Created On :   4 April 2023 1:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story