दुष्कर्म के डर से महिला ने घर की बालकनी से लगायी छलांग

Fear of misdeeds, woman jumps from balcony of her house
दुष्कर्म के डर से महिला ने घर की बालकनी से लगायी छलांग
दुष्कर्म के डर से महिला ने घर की बालकनी से लगायी छलांग

डिजिटल डेस्क,पुणे। घर में घुसे हुए अज्ञात शख्स से खुद को बचाने के लिए महिला बालकनी से कूद गईं। इसमें उसका पैर फ्रैक्चर हुआ है। यह घटना पुणे के वाकड़ परिसर में हुई।  घटना को लेकर वाकड़ पुलिस थाने में उक्त महिला ने शिकायत दी है। उस अनुसार पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। 

पति गया था बाहर, अज्ञात शख्स घुस आया था घर में
पुलिस ने बताया कि महिला पति और दो बच्चों के साथ रहाटणी स्थित महाराष्ट्रनगरी में रहती हैं। गुरूवार की रात महिला का पति काम से बाहर गया हुआ था। शुक्रवार की तड़के महिला बच्चों के साथ सो रही थीं उस समय अज्ञात शख्स ने घर का दरवाजा खटखटाया। महिला ने दरवाजा खोला तब वह शख्स घर में घुस गया और महिला से छेड़खानी करने लगी। महिला खुद को बचाने के लिए बेडरूम में भागीं और बालकनी से नीचे कूद गईं और नीचे लगाई हुई कार पर जा महिला गिरी। इसमें उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। यह देख उक्त शख्स वहां से भाग गया। आवाज से पड़ोसी जाग गए और महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से महिला काफी डरी हुई हैं। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है। 

यहां भी हो चुकी है चार दिन पहले भी इसी तरह की घटना
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों ही मुंबई के नालासोपरा में पता पूछने के बहाने छेड़खानी करनेवाले युवक से पीछा छुड़ाने के लिए एक नाबालिग लड़की द्वारा टेरिस से कूदने की घटना घटी। उंचाई से कूदने की वजह से 12 साल की लड़की गंभीर रूप से घायल हुई थी, जिसकी वजह से लड़की के कमर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया नालासोपारा पूर्व स्थित अलकापुरी इलाके में  यह घटना कैमरा में कैद हो गई और खूब वायरल भी हुई। महानगरों में खुलेआम दुष्कर्मियों के इस तरह घर में घुस आने की बढ़ती घटनाओँ से महिलाएं दहशत में हैं। 

Created On :   7 April 2018 1:51 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story