चेंबूर अग्निकांड : बिल्डर के खिलाफ दर्ज हुई FIR, पांच लोगों की गई थी जान 

FIR filed against builder in Chembur fire case, five people were died
चेंबूर अग्निकांड : बिल्डर के खिलाफ दर्ज हुई FIR, पांच लोगों की गई थी जान 
चेंबूर अग्निकांड : बिल्डर के खिलाफ दर्ज हुई FIR, पांच लोगों की गई थी जान 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पांच लोगों की जान लेने वाले चेंबूर अग्निकांड में पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इमारत के रहवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं हासिल किया था। इसके अलावा इस बहुमंजिला इमारत में आग बुझाने का संयंत्र भी काम नहीं कर रहा था। तिलकनगर पुलिस ने रहिवासियों की शिकायत के आधार पर संग्राम सोसायटी के बिल्जर मेमंत माफ्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

इस बहुमंजिला इमारत में गुरूवार रात आठ बजे के करीब आग लगी थी। हादसे में चार वरिष्ठ नागरिकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो घायल थे। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि उन्होंने मुंबई महानगर पालिका के अग्निशमन विभाग से भी मामले की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसे में सुनीता जोशी (72), भालचंद्र जोशी (72), सुमन जोशी (83), सरला गांगर (52) और लक्ष्मीबेन गांगर (83) की मौत हुई है जबकि श्रीनिवास जोशी (86) नाम के रहिवासी और दमकलकर्मी  छगन सिंह (28) अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में भर्ती दोनों लोगों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। 

Created On :   28 Dec 2018 2:26 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story