सावनेर के एक गोदाम में लगी आग, 2 करोड़ का कपास जलकर खाक

Fire In a warehouse of Savner, cotton burned of 2 crores rupees
सावनेर के एक गोदाम में लगी आग, 2 करोड़ का कपास जलकर खाक
सावनेर के एक गोदाम में लगी आग, 2 करोड़ का कपास जलकर खाक

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शनिवार की रात करीब 9 बजे के दौरान सावनेर कृषि उत्पन्न बाजार समिति के गोदाम में लगी आग से कपास की तकरीबन 1 हजार 15 गांठें जलकर खाक हो गई। एक गांठ में एक क्विंटल 70 किलोग्राम कपास होता है। 2 करोड़ के नुकसान की जानकारी है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई, लेकिन शार्ट-सर्किट के चलते आग लगने का कयास लगाया जा रहा है। 

सावनेर व खापा से पहुंचीं दमकल गाड़ियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोदाम से सटी बस्ती में रहनेवाले उमेश मोरे व हितेश बंसोड़ को रात करीब 9 बजे के दौरान गोदाम से धुआं उठता नजर आया। इसके बाद दोनों युवकों ने पुलिस व अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सावनेर के थानेदार योगेश पारधी व सावनेर नप के अग्निशमन विभाग के अनिल गोवर्धन दल-बल सहित मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाने लगा। सावनेर नप व खापा नप की दो दमकल गाड़ियों की मदद ली जा रही थी। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। 
 

Created On :   3 Feb 2019 12:09 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story