सिलेंडर फटने से चार मंजिला इमारत में लगी आग 16 जख्मी, 10 की गंभीर

Fire in Four-storey building 16 injured, 10 serious
सिलेंडर फटने से चार मंजिला इमारत में लगी आग 16 जख्मी, 10 की गंभीर
सिलेंडर फटने से चार मंजिला इमारत में लगी आग 16 जख्मी, 10 की गंभीर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के लालबाग इलाके में सिलेंडर में धमाका होने से एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। हादसे में 16 लोग जख्मी हो गए जिनमें से 10 की हालत गंभीर है। जिस घर में सिलेंडर फटा वहां विवाह समारोह की तैयारियां चल रही थीं। दुर्घटना में  चार घरों में रखा इलेक्ट्रिकल सामान, कपड़ा आदि भी जल गया है। कालाचौकी  पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन कर रही है। हादसा गणेशगल्ली में स्थित साराभाई नाम की इमारत में हुआ। यहां दूसरी मंजिल पर स्थित एक घर में रविवार सुबह साढ़े सात बजे के  सिलेंडर फटा। शादी होने के चलते यहां तीन सिलेंडर रखे हुए थे। विस्फोट इतना भयानक था कि घर की दीवार और छत का एक हिस्सा गिर गय। विस्फोट के बाद घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने  से कई लोग जख्मी हो गए। दरअसल इमारत की दूसरी मंजिल पर रहने वाले मंगेश राणे की बेटी की सोमवार को शादी है जिसमें शामिल होने कई रिश्तेदार आए थे। तीन सिलेंडरों में से एक लीक हो गया और धमाका हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। घायलों को इलाज के लिए केईएम और मसीना अस्पतालों भर्ती कराया गया है। लड़की के पिता और चाचा भी हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।

16 लोग हादसे का शिकार

पुलिस के मुताबिक हादसे में  प्रथमेश मुंगे, रोशन अंधारी, मंगेश राणे, महेश मुंगे, सुशीला बागरे, ज्ञानदेव सावंत, 70 से 80 फीसदी जल गए हैं। इसके अलावा विनायक शिंदे, ओम शिंदे, यश राणे, करीम, मिहिर चव्हाण, ममता मुंगे 35 से 50 फीसदी तक जले हैं। इन सभी को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वैशाली, त्रिशा, बिपिन और सूर्यकांत नाम के 70 से 95 फीसदी तक जले चार लोगों को मसीना अस्पताल में भर्ती कराया गया है

 

Created On :   6 Dec 2020 1:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story