फिरोज खान की हत्या के आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

Firoz Khans murder accused arrested, court sent to police custody for four days
फिरोज खान की हत्या के आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
अमरावती  फिरोज खान की हत्या के आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

डिजिटल डेस्क, अमरावती। नागपुरी गेट थाना के गुलिस्ता नगर में दोपहिया मोटर साइकिल को सड़क  से हटाने के विवाद में रविवार 8 मई को दोपहर फिरोज खान अफसर खान (32, गुलिस्ता नगर) नामक युवक की निर्मम हत्या की गई थी। फिरोज खान के हत्या के मामले में रविवार को देर रात नागपुरी गेट पुलिस ने शाकीर खान जाकीर खान (22) अौर सोहेल खान फिरोज खान (19) गुलिस्ता नगर निवासी को लालखड़ी परिसर से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार 9 मई को दोनों को नागपुरी गेट पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार फिरोज खान का साला शेख जाकीर शेख खलील अपनी मां को दोपहिया पर अस्पताल ले जा रहा था। इसी बीच शाकीर खान और सोहेल खान अपनी दोपहिया के साथ गुलिस्ता नगर के रास्ते में बाईक पर खड़े थे। इसी समय एक ऑटो भी ट्रॉफिक में फंसा था। शेख जाकीर ने शाखीर खान और सोहेल खान से दोपहिया हटाने को कहा। लेकिन उन्होंने शेख जाकीर से बहस की। उसके बाद जाकीर खान अपनी मां को ले गया। घटना की जानकारी मिलने पर फिरोज खान और उसका साढ़ू दोनों शाकीर खान और सोहेल खान को समझाने गए। 

तभी शाकीर खान ने फिरोज खान पर चाकू से हमला कर दिया। हमला होते ही फिरोज खान का साढ़ू घटनास्थल से भाग गया। हमले में फिरोज गंभीर जख्मी हो गया और वहीं गिर गया। उसे परिसर के लोगों ने तथा रिश्तेदारों ने इलाज के लिए इर्विन अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मृतक फिरोज खान के साढ़ू ने नागपुरी गेट पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया और आरोपियों की तलाश आरंभ की। रविवार देर रात दोनों आरोपियों को पुलिस ने लालखड़ी परिसर से हिरासत में ले लिया।  सोमवार 9 मई को पुलिस कस्टडी के लिए न्यायालय में पेश किया। तब न्यायालय ने दोनों को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। 
 

Created On :   10 May 2022 4:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story