- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पहले दिन 11 हजार लोगों ने खाई 10...
पहले दिन 11 हजार लोगों ने खाई 10 रूपए वाली थाली, नागपुर में खुले 7 केंद्र

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गणतंत्र दिवस से शुरु 10 रुपए थाली योजना के पहले दिन राज्यभर में 11 हजार 417 लोगों ने इसका लाभ उठाया। राज्य के खाद्य व आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने सोमवार को यह जानकारी दी। भुजबल ने कहा कि गरीबों-जरुरतमंदों के लिए राज्य में शिव भोजन केंद्र शुरु कर दिए गए हैं। अभी तक राज्य में ऐसे 122 केंद्र खोले गए हैं, जहां गरीबों को 10 रुपए में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिवभोजन योजना के तहत शिवभोजन योजनेत अकोला जिले में 2, अमरावती में 3, बुलढाण्यात में 3, वाशिम में 2, औरंगाबाद में 4, बीड में 1, हिंगोली में 1, जालना में 2, लातूर में 1, नांदेड में 4, उस्मानाबाद में 3, परभणी में 2, पालघर में 3, रायगड में 4, रत्नागिरी में 3, सिंधुदुर्ग में 2, भंडारा में 2, चंद्रपुर में 3, गडचिरोली 1, गोंदिया 2, नागपूर में 7, वर्धा 2, अहमदनगर 5, धुले 4, जलगाव 7, नंदूरबार 2, नाशिक 4, कोल्हापूर 4, पुणे 10, सांगली 3, सातारा 4, सोलापुर में 5 व मुंबई में 10 केंद्र शुरु किए गए हैं। इन केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक भोजन उपलब्ध रहेगा।
Created On :   27 Jan 2020 8:22 PM IST