- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- हज यात्रा के लिए पहली फ्लाइट्स 29...
हज यात्रा के लिए पहली फ्लाइट्स 29 जुलाई से, यात्री पहुंचेंगे 26 को, तैयारी पूरी
डिजिटल डेस्क, नागपुर। 29 जुलाई से शुरू होने वाली हज यात्रा की तैयारी भालदारपुरा स्थित हाउस में शुरू हो गई। यात्रियों का आगमन 26 जुलाई से शुरू हो जाएगा। पहले दिन तीन फ्लाइटें नागपुर इंबारकेशन सेंटर से सऊदी अरब स्थित जेद्दाह के लिए रवाना होंगी। यह सिलसिला 4 अगस्त तक चलेगा। 7 दिन में हज की 19 फ्लाइट्स रहेंगी। 29 जुलाई से 3 अगस्त तक तीन-तीन फ्लाइट और 4 अगस्त को 1 फ्लाइट है। हर फ्लाइट में 153 यात्री होंगे।
सेंट्रल तंजीम कमेटी के अध्यक्ष हाजी अ. कदीर के मार्गदर्शन में हज हाउस में हज यात्रा की तैयारी चल रही है। बारिश के मद्देनजर हज हाउस परिसर में वाटरप्रूफ पंडाल डाला गया है। सीटीसी की ओर से यात्रियों के रुकने की व्यवस्था हज हाउस और मोमिनपुरा स्थित मोहम्मद अली सराय में की गई है। हज यात्रियों को यात्रा के दो दिन पहले हज हाउस रिपोर्टिंग करानी पड़ेगी (आॅनलाइन रिपोर्टिंग करने वालों को छोड़कर)। इसके लिए 26 जुलाई की रात से यात्रियों का आगमन शुरू हो जाएगा। यात्रा से एक दिन पूर्व हज हाउस में पासपोर्ट और वीजा का वितरण किया जाएगा। यात्रा से आठ घंटे पूर्व यात्रियों को हज हाउस पहुंचना अनिवार्य है।
सीटीसी के सचिव हाजी मो. कलाम ने बताया कि 29 जुलाई को दोपहर 1.10 बजे पहली फ्लाइट से हज यात्री उड़ान भरेंगे। दूसरी फ्लाइट शाम 5 और तीसरी फ्लाइट 6.10 बजे हैं। 30 तथा 31 जुलाई को दोपहर 12.40 बजे, शाम 5.10 और 6.10 बजे, 1 अगस्त को दोपहर 1.10 बजे, शाम 5.20 तथा 6.40 बजे, 2 अगस्त को दोपहर 12.50 बजे, शाम 5.10 बजे तथा 6.30 बजे, 3 अगस्त को दोपहर 1.10 बजे, शाम 5 तथा 6.10 बजे और 4 अगस्त को शाम 6.50 बजे फ्लाइट है। हज के बाद हाजियों की वापसी 11 सितंबर से शुरू होगी जो 17 सितंबर तक चलेगी।
नागपुर से जेद्दाह के लिए फ्लाइट्स
फ्लाइट नंबर प्रस्थान का दिन समय
ए वन 5351 29 जुलाई दोपहर 1.10 बजे
ए वन 5353 29 जुलाई शाम 5 बजे
ए वन 5355 29 जुलाई शाम 6.10 बजे
ए वन 5357 30 जुलाई दोपहर 12.40 बजे
ए वन 5359 30 जुलाई शाम 5.10 बजे
ए वन 5361 30 जुलाई शाम 6.10 बजे
ए वन 5363 31 जुलाई दोपहर 12.40 बजे
ए वन 5365 31 जुलाई शाम 5.10 बजे
ए वन 5367 31 जुलाई शाम 6.10 बजे
ए वन 5369 1 अगस्त दोपहर 1.10 बजे
ए वन 5371 1 अगस्त शाम 5.20 बजे
ए वन 5373 1 अगस्त शाम 6.40 बजे
ए वन 5375 2 अगस्त दोपहर 12.50 बजे
ए वन 5377 2 अगस्त शाम 5.10 बजे
ए वन 5379 2 अगस्त शाम 6.30 बजे
ए वन 5381 3 अगस्त दोपहर 1.10 बजे
ए वन 5383 3 अगस्त शाम 5 बजे
ए वन 5385 3 अगस्त शाम 6.10 बजे
ए वन 5387 4 अगस्त शाम 6.50 बजे
Created On :   23 July 2018 8:04 AM GMT