- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुंबई में मॉनसून की जोरदार दस्तक,...
मुंबई में मॉनसून की जोरदार दस्तक, पानी से सराबोर हुई मायानगरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मॉनसून की पहली बारिश ने मुंबई और आसपास के इलाकों में जोरदार हाजिरी लगाई। शुक्रवार की मध्यरात्रि से शुरु हुई बरसात शनिवार रात तक रुक-रुक जारी रही। भारी बरसात से महानगर के कई इलाके तालाब में तब्दिल होते नजर आए। लोकल ट्रेने भी देरी से चली। शनिवार का दिन होने की वजह से ट्रेनो-बसों में रोज की अपेक्षा कम भीड़ थी। इससे अधिकांश लोग परेशान होने से बच गए। मनपा से मिली जानकारी के अनुसार शहर में 100 मिमी से अधिक बरसात हुई।
पहली बरसात में ही मुंबई महानगरपालिका की तैयारियों की पोल खुल गई। हिंदमाता, सायन, कुर्ला सहित कई इलाके जलमग्न हो गए। हिंदमाता इलाके में तो स्थानीय लोग तालाब बन चुकी सड़कों पर रबर की नाव लेकर उतर आए और पहली बारिश की इस तरह आनंद लिया जबकि भायखाला पुलिस स्टेशन में पानी भर गया।
Created On :   9 Jun 2018 6:24 PM IST