मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह, 11 और 12 को कोंकण समेत मुंबई में होगी बारिश 

Fishermen advised not to go to sea, On 11-12 rain will be in Mumbai including Konkan
मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह, 11 और 12 को कोंकण समेत मुंबई में होगी बारिश 
मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह, 11 और 12 को कोंकण समेत मुंबई में होगी बारिश 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने मौसम विभाग से अरब सागर में चक्रवात के संकेत मिलने के बाद मछुआरों से 11 और 12 जून को सुरक्षा की दृष्टि से समुद्र में नहीं जाने का आह्वान किया है। मौसम विशेषज्ञों ने भारत के पश्चिम-तट के समीप अरब सागर में एक चक्रवात आने का अनुमान व्यक्त किया है। यह चक्रवात 11 और 12 जून के बीच प्रदेश के समुद्र तट से लगभग 300 किमी दूर रहेगा।

यह चक्रवात प्रदेश में आने की संभावना नहीं है लेकिन उसके प्रभाव के कारण समुद्र किनारे पर हवा की गति बढ़ी हुई दिखाई देगी। समुद्र के तट पर चक्रवात का कुछ पैमाने पर असर दिखाई पड़ेगा। इस बीच कोंकण समेत मुंबई में भी बारिश होगी। मौसम विशेषज्ञों ने यह अनुमान व्यक्त किया है। इसलिए सरकार ने सुरक्षा की दृष्टि से मछुआरों को दो दिनों तक समुद्र में जाने से बचना चाहिए।

 

Created On :   9 Jun 2019 7:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story