- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- आर्थिक संकट में घिरे मछुआरों का हो...
आर्थिक संकट में घिरे मछुआरों का हो कर्ज माफ - सांसद गावित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पालघर से भाजपा सांसद राजेन्द्र गावित ने संसद भवन में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर प्राकृतिक आपदा के चलते आर्थिक संकट में घिरे जिले के मछुआरों को राष्ट्रीय सहकार विकास मंडल योजना के तहत लिया कर्ज और उस पर लगा ब्याज माफ किए जाने की मांग की। सांसद गावित ने इस दौरान क्षेत्र के मछलीमारों के अलावा अन्य विभिन्न समस्याओं का एक ज्ञापन भी प्रधानमंत्री को सौंपा। इसमें कहा गया है कि क्षेत्र के 3 हजार से अधिक मछलीमारों को राष्ट्रीय सहकार विकास मंडल योजना के तहत यंत्र चालित नौकाएं खरीदी करने, बर्फ कारखाना और शीतगृह का निर्माण करने के अलावा वाहन ट्रंसपोर्ट के लिए वाहन खरीदी करने के लिए 232 मछलीमार संस्थाओं ने 63 करोड़ 123 लाख 41 हजार रुपये कर्ज के रुप में दिए है। प्राकृतिक आपदा के चलते पालघर जिले के मछलीमारों की नौकाएं डूब गई है और कुछ क्षतिग्रस्त हो गई है। इतना ही नही कुछ मछलीमारों की मौत भी हुई है। इन परिस्थियों के कारण क्षेत्र के मछलीमार आर्थिक संकट में घिर गए है। लिहाजा इनका क र्ज और ब्याज माफ किया जाए। गावित ने मछलीमारी के लिए डिजल पर प्रति लीटर 5 रुपये अनुदान दिए जाने की भी मांग की।
रेलवे आरयूबी पुलों को चौड़ा करने पर नीति तय करें- सांसद पाटील
मुंबई के भिवंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद कपिल पाटील ने गुरुवार को लोकसभा में क्षेत्र में यातायात की समस्या की ओर सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की कि इसके समाधान के लिए रेल मंत्रालय रेल मार्ग पर बने अंडर ब्रिज (आरयूबी) पुल को चौडा करने की अपनी नीति तय करें। शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए सांसद पाटील ने कहा कि भिवंडी में एशिया का सबसे बड़ा वेयरहाउसिंग और वस्त्रोद्योग है। लिहाजा क्षेत्र में बड़े वाहनों की आवाजाही शुरु रहती है। पाटिल ने इस ओर भी ध्यान आकर्षित किया कि यहां के विरार-पनवेल रेल मार्ग पर स्थित अंजुरफाटे पर दो लेन वाला आरयूबी है, लेकिन वहां चार लेन वाली सड़क होने के कारण दोनों ओर जबरदस्त ट्रैफिक जाम लगा रहता है। पाटिल ने कहा कि हर साल परिवहन पर 3 लाख करोड़ रुपये का पेट्रोल-डीजेल खर्च होता है। इसमें से करीब 10 फीसदी इंधन ट्रैफिक जाम में खर्चा होता है। रेलवे अगर आरयूबी को चौड़ा करती है तो जनता की करीब 30 हजार करोड़ रुपये की बचत हो सकती है। लिहाजा रेलवे अपनी नीति को तय करके देश के सभी आरयूबी को चौंड़ा करने का काम हाथ में ले।
Created On :   1 Aug 2019 9:39 PM IST