- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोगों...
अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, 14 गंभीर

डिजिटल डेस्क, अमरावती. विदर्भ के जिलों में अलग-अलग जगह हुई दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। 14 लोग घायल हुए हैं। अमरावती जिले की मोर्शी तहसील के शिरखेड़ के ग्राम कोर मार्ग पर मंगलवार को एक दोपहिया को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अमोल खड़से की मौत हो गई व एक व्यक्ति घायल हो गया। शिरखेड़ पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अमरावती के अंजनसिंगी पुलिस थाना क्षेत्र के अंजनसिंगी मार्ग पर बुधवार को अज्ञात वाहन ने वृद्ध महिला सुमन पंडितराव लवणकर को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। अंजनसिंगी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अमरावती के आसेगांव पूर्णा थाना क्षेत्र के पूर्णा नगर में पूर्व सैनिक सूबेदार नामदेव वानखड़े की दोपहिया पर बंदर कूदने से वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।
वर्धा जिले के देवली पुलिस थाना अंतर्गत शिरपुर होरे परिसर में मंगलवार को दोपहिया से खेत जा रहे दंपति को बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर चालक गणेश पुंडलिक हत्तीमारे ने टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया चालक अरविंद मोगरकर की मौत हो गई। आरोपी गणेश हत्तीमारे के खिलाफ मामला दर्ज किया।
चंद्रपुर जिले की राजुरा तहसील के देवाड़ा मार्ग पर फाॅरेस्ट पार्क के सामने बुधवार को एक दोपहिया सड़क पर पड़े गड्ढों में पलट गया। हादसे में दोपहिया सवार सचिन पांडुरंग शेंडे (35) की मौत हाे गई।
गड़चिरोली जिले के देसाईगंज शहर के आरमोरी मार्ग पर स्थित वनविभाग के कार्यालय के पास बुधवार की शाम कार व स्कूल वैन के बीच भिड़ंत हो गयी। हादसे में स्कूल वैन में सवार 5 विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं 8 विद्यार्थियों समेत वाहन चालक मामूली रूप से घायल हुए हैं। देसाईगज पुलिस ने पंचनामा किया गया है।
Created On :   23 Nov 2022 8:51 PM IST